Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या दिल्ली की तुगलक लेन का बदल गया नाम? बीजेपी सांसदों ने नेमप्लेट पर लिखा ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’, सियासी हलचल तेज

देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब और भी कई परिवर्तन नजर आने लगे हैं, चाहे वो यमुना की सफाई हो, कानून-व्यवस्था हो या फिर नाम बदलने की राजनीति.

Tughlak lane

तुगलक लेन का बीजेपी सांसद ने बदला नाम.

Name Change Politics: देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब और भी कई परिवर्तन नजर आने लगे हैं, चाहे वो यमुना की सफाई हो, कानून-व्यवस्था हो या फिर नाम बदलने की राजनीति. इसी कड़ी में अब दिल्ली की तुगलक लेन सड़क का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने तुगलक लेन पर स्थित अपने आवास पर लगी नेमप्लेट पर ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिख दिया . नेमप्लेट पर नाम बदलने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

बीजेपी सांसद ने दी सफाई

नेमप्लेट पर नाम बदलने को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “यह सामान्य प्रक्रिया है कि जब कोई किसी घर में जाता है तो नाम पट्टिका लगा दी जाती है. मैं वहां नहीं गया था, मैंने नहीं देखा था, जब मुझसे उससे संबंधित लोगों ने पूछा कि किस तरह की नाम पट्टिका होनी चाहिए तो मैंने कहा कि आसपास के हिसाब से होनी चाहिए. आस-पास के घरों पर विवेकानंद मार्ग लिखा था और नीचे तुगलक लेन लिखा था, दोनों एक साथ लिखे थे। नेमप्लेट पर आज भी तुगलक लेन लिखा है और सुविधा के लिए विवेकानंद मार्ग लिख दिया है. मैंने कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि गूगल पर वह स्थान विवेकानंद रोड आता है, ऐसा इसलिए लिखा है ताकि लोगों को विवेकानंद रोड और तुगलक लेन में भ्रम न हो.

यह भी पढ़ें- दिल्ली की जनता को बड़ी सौगात, अब बेहद ही सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाएं, सरकार लागू करने जा रही ये शानदार योजना

उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि सांसद को सड़क का नाम बदलने का अधिकार नहीं है। ये राज्य सरकार और नगर निकाय का काम है, इसके लिए एक प्रक्रिया होती है.मुझे इसे बदलने का न अधिकार था, न है, न मैंने किया है। सामान्य प्रक्रिया में पेंटर ने वही नाम लिखा होगा जो आस-पास के घरों पर लिखा था, इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने कोई स्थान(का नाम) बदला है.”

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital