ईद-ए-मिलाद के मौके पर जम्मू कश्मीर के हजरतबल दरगाह में भयंकर विवाद हुआ है. दरगाह में लगे राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को तोड़ दिया गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है.
दरअसल, दरगाह के नवीनीकरण के दौरान मार्बल के साथ-साथ अशोक स्तंभ भी लगाया गया था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भड़क गया. भीड़ ने इसे मस्जिद के अंदर प्रतिमा लगाने जैसा बताकर विरोध किया.
गुस्साई भीड़ ने अशोक स्तंभ तोड़ दिया. वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने हाल ही में इस नवीनीकरण का उद्घाटन किया था. डॉ. अंद्राबी ने इसे न केवल एक धार्मिक विवाद बल्कि संविधान और देश की एकता पर हमला करार दिया. उन्होंने सख्त शब्दों में कहा, ‘जो लोग हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक को तोड़ रहे हैं, वे आतंकवादी हैं.’
पुलिस ने जल्द ही स्थिति नियंत्रण में ले ली और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़े: राष्ट्रपति ने प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर जताया दुख, लोगों से एकजुट रहने की अपील
Also Follow Bharat Express on X
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…