Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Eid-e-Milad: जम्मू-कश्मीर की हजरतबल दरगाह में बवाल, राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को तोड़ा, भड़का आक्रोश

ईद-ए-मिलाद के मौके पर जम्मू कश्मीर के हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ तोड़ दिया गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.

ईद-ए-मिलाद के मौके पर जम्मू कश्मीर के हजरतबल दरगाह में भयंकर विवाद हुआ है. दरगाह में लगे राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को तोड़ दिया गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है.

दरअसल, दरगाह के नवीनीकरण के दौरान मार्बल के साथ-साथ अशोक स्तंभ भी लगाया गया था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भड़क गया. भीड़ ने इसे मस्जिद के अंदर प्रतिमा लगाने जैसा बताकर विरोध किया.

गुस्साई भीड़ ने अशोक स्तंभ तोड़ दिया. वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने हाल ही में इस नवीनीकरण का उद्घाटन किया था. डॉ. अंद्राबी ने इसे न केवल एक धार्मिक विवाद बल्कि संविधान और देश की एकता पर हमला करार दिया. उन्होंने सख्त शब्दों में कहा, ‘जो लोग हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक को तोड़ रहे हैं, वे आतंकवादी हैं.’

पुलिस ने जल्द ही स्थिति नियंत्रण में ले ली और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़े: राष्ट्रपति ने प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर जताया दुख, लोगों से एकजुट रहने की अपील

Also Follow Bharat Express on X



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital