देश

एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

जद (एस) नेता एचडी रेवन्ना को बेंगलुरु के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले में एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार एक पीड़ित महिला के अपहरण के मामले में पूछताछ की जानी है. कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का एक नया मामला दर्ज किया गया है. वहीं आज बेंगलुरु में जन प्रतिनिधि की एक विशेष अदालत ने कथित “अश्लील वीडियो” के मामले में जद (एस) नेता एचडी रेवन्ना और जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी. राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. बता दें कि मैसुरू के के.आर. नगर थाने में एचडी रेवन्ना और उनके सहयोगी सतीश बाबन्ना के खिलाफ अपहरण, गलत तरह से बंधक बनाने और मिलीभगत का मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी नंबर एक एचडी रेवन्ना

होलेनरसीपुरा विधायक और उनके सहयोगी पर आईपीसी की धारा 364ए (फिरौती के लिए अपहरण), 365 (नुकसान पहुंचाने के इरादे से अपहरण) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था. केआर नगर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में एचडी रेवन्ना को आरोपी नंबर एक और बबन्ना नाम के एक अन्य व्यक्ति को आरोपी नंबर दो के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.

इसे भी पढ़ें: PM Modi In UP: पीएम मोदी का कानपुर में रोड शो, चुनावी प्रचार करते हुए सात विधानसभाओं से होकर गुजरेंगे, गुमटी गुरुद्वारे टेका माथा

एचडी रेवन्ना पर लगे हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

बता दें कि इससे पहले एक दूसरे मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. महिला रेवन्ना परिवार के घर में कुक का काम करती थी. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि उसने जब एचडी रेवन्ना के घर कुक काम काम शुरू किया था, उसके कुछ महीने बाद ही वह उसका यौन शोषण करने लगे थे. इसके अलावा उनके बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना उसकी बेटी को वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करते थे.

Rohit Rai

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago