देश

भारतीय नौसेना ने जीता दिल, अरब सागर में बचाई पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नाविक की जान, जहाज पर थे 20 लोग सवार

भारतीय नौसेना अरब सागर में भारत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही अन्य देशों की मदद के लिए भी तत्परता दिखा रही है. खतरनाक समुद्री सोमालियाई और अन्य डकैतों से दूसरे मुल्कों और कंपनियों के जहाजों की रक्षा के अलावा आपात स्थिति में भी उन्हें मदद पहुंचा रही है. एक बार फिर बड़ा दिल दिखाते हुए भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नाविकों की मदद की है.

मछली पकड़ने वाले जहाज पर जा कर की सहायता

भारतीय नौसेना ने बीच समुद्र में एक इमरजेंसी कॉल का जवाब देते हुए ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल रहमानी पर सवार एक पाकिस्तानी चालक दल के सदस्य को विकट परिस्थितियों में चिकित्सा सहायता प्रदान की है.

जानकारी के मुताबिक अरब सागर में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात युद्धपोत, आईएनएस सुमेधा ने 30 अप्रैल की सुबह मछली पकड़ने वाले जहाज अल रहमानी को इमरजेंसी कॉल आने के बाद तत्काल रोक दिया. इसके बाद पोत और चालक दल के सदस्य को आपातकाल में चिकित्सा मुहैया कराया. अरब सागर में एंटीपाइरेसी ऑप्स के लिए तैनात मिशन ने एक ईरानी एफवी (20 पाकिस्तानी चालक दल के साथ) की ऐसे समय मदद की जब वह डूबने के कागार पर था.

भारतीय नौसेना ने ऐसे की मदद

भारतीय नौसेना ने बताया कि पैट्रोलिंग शिप आईएनएस सुमेधा ने यह मदद बीते महीने की 30 अप्रैल को पहुंचाई. इमरजेंसी  कॉल पर तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए, आईएनएस सुमेधा ने 30 अप्रैल 2024 के शुरुआती घंटों में एफवी अल रहमानी को रोक लिया. इसके बाद जहाज की बोर्डिंग टीम और चिकित्सा विशेषज्ञ एफवी पर चढ़ गए और चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता प्रदान की, जिसे दौरे के साथ सांस लेने में कठिनाई का अनुभव हो रहा था.” भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि मेडिकल उपचार  के बाद मरीज को होश आ गया.

इसे भी पढ़ें: जानें कौन थी भारत की पहली महिला पहलवान? जिसने अपनी शादी को लेकर रखी थी ये शर्त

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भारतीय नौसेना की मिशन तैनात इकाइयों के अथक प्रयास, क्षेत्र में काम कर रहे नाविकों की सुरक्षा और सहायता के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

26 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

29 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago