चुनाव

PM Modi का कानपुर में रोड शो, चुनावी प्रचार करते हुए 7 विधानसभाओं से होकर गुजरे, गुमटी गुरुद्वारे पर टेका माथा

PM Modi in Kanpur: लोकसभा चुनाव—2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां तथा रोड शो कर रहे हैं. भाजपा नेताओं के मुताबिक, वे कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभाओं से होकर गुजरे. कुछ ही देर पहले उन्होंने गुमटी गुरुद्वारे में माथा टेका. उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री मोदी के कानपुर पहुंचने से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ गुमटी गुरुद्वारे में पहुंचे चुके थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामादेवी चौराहे, हरजेंदर नगर पर कार से बाहर आकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. बाद में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीटी रोड स्थित कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे. जहां उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका.

डमरू की गूंज के बीच गूंजा जय श्रीराम

प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान पहला पड़ाव गुमटी गुरुद्वारा पर ही पड़ा. वहां गुरुद्वारे के ठीक सामने मंच पर डमरू नाद के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया. भगवान की आरती उतारी गई. वैदिक मंत्र स्वस्तिवाचन, संख ध्वनि, गंगा आरती के माध्यम से अध्यक्ष आचार्य कालीचरण दीक्षित व उनके साथ आये बटुकों ने किया. प्रधानमंत्री मोदी के हाथ जोड़ते ही भीड़ ने खूब जयकारे लगाए. इस दौरान ‘जय श्रीराम…,’ ‘मोदी है तो मुमकिन है…’ आदि नारों से वातावरण गूंज उठा.

अंधियारा होते ही मोबाइल के फ्लैश चमकने लगे

प्रधानमंत्री को देखने उमड़ी हजारों की भीड़ में से अधिकतर लोगों के हाथों में मोबाइल के फ्लैश चमकने लगे. वहां पीएम ने भले ही कुछ नहीं कहा, मगर उन्‍होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कमल का चुनाव चिह्न लहराकर कानपुर प्रत्याशी रमेश अवस्थी और कानपुर देहात के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के लिए समर्थन मांगा.

प्रधानमंत्री के रोड़ शो के दौरान दोनों तरफ भीड़ जुटी थी. लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे. इस पल को मोबाइल में सहेजने के लिए भीड़ बेताब रही. सबके बीच से प्रधानमंत्री आगे बढ़ते चले गए, उस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी आदि मौजूद रहे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

3 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

15 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

39 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago