देश

MP News: कॉलेज की मेस में जहरीला खाना खाने से बिगड़ी तबियत, 100 छात्र-छात्राओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले करीब 100 छात्र-छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए. जिसके बाद इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ छात्रों की हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया किया गया है. छात्रों ने बीते मंगलवार (2 अक्टूबर) को संस्थान की मेस में खाना खाया था. इसी के बाद इनकी तबियत बिगड़नी शुरू हुई और उल्टियां होने के अलावा पेट में दर्द जैसी परेशानी हुई.

बेड न मिलने पर फर्श पर लिटाकर शुरू किया गया इलाज

अस्पताल में इतनी संख्या में एक साथ बीमार छात्रों के पहुंचने अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल में बेड खाली न होने के चलते फर्श पर लेटाकर इलाज शुरू किया गया. अस्पताल में एक हजार बेड हैं. अलग-अलग वार्डों में बच्चों को भर्ती किया गया है.

दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को आईसीयू में किया गया भर्ती

वहीं दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्रों की हालत नाजुक होने पर आईसीयू में एडमिट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, ये सभी छात्र मंगलवार को एक साथ मेस में खाना खाने पहुंचे थे. खाना खाने के कुछ घंटों के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और उल्टी-दस्त, पेट दर्द शुरू हो गया. जानकारी मिलते ही संस्थान के स्टाफ ने आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- Varanasi Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर वापस जा रहे थे श्रद्धालु

मेस के खाने की जां कराए जाने के दिए गए आदेश

छात्र-छात्राओं का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि फूड प्वॉइजनिंग के चलते तबियत खराब हुई है. पहले सभी को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया था, जिनमें से कुछ की हालत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि करीब 100 छात्र-छात्राओं को मेस के खाने से फूड प्वॉइजनिंग हुई है. इन सभी का इलाज चल रहा है. दूसरी तरफ शिक्षण संस्थान के रजिस्ट्रार ने बताया कि मेस के खाने की जांच कराए जाने के आदेश दिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

22 minutes ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

41 minutes ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago