Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Varanasi Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर वापस जा रहे थे श्रद्धालु

वहीं मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कार सवार बनारस से जौनपुर जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए हैं. सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भी हादसे पर शोक जताया है.

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

सौरभ अग्रवाल

Varanasi Road Accident: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से भीषण सड़क हादसा सामने आ रहा है. यहां काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं में से 8 की दर्दनाक मौत हो गई है. सभी वाराणसी से जौनपुर की ओर लौट रहे थे और इसी दौरान बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे का बताया जा रहा है. घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है.

 

मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर अर्टिगा कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. कार में सवार 9 लोगों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. वहीं करीब 5 साल के बच्चे का इलाज दीन दयाल ट्रामा सेंटर में चल रहा है. ताजा खबर सामने आ रही है कि बच्चा होश में आ गया है और खतरे से बाहर है. वह अपने माता-पिता को बुला रहा है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि वह हादसे के वक्त सो रहा था. फिलहाल डाक्टर उसका इलाज करने में जुटे हैं, तो वहीं मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कार सवार बनारस से जौनपुर जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए हैं. यह दुर्घटना फूलपुर थाना के करखियाव इलाके में हुई है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: देवरिया हत्याकांड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूटा गुस्सा, बोले “यूपी में कानून व्यवस्था फेल, सीएम योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें”

बता दें कि सुबह भोर में हुए इस हादसे में चीख-पुकार मच गई. इस पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सीएम योगी ने बच्‍चे के समुचित इलाज का निर्देश अफसरों को दिया है. पुलिस का कहना है कि हादसे के बारे में कार सवार लोगों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है और सभी शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत के थाना पूरनपुर स्थित गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव, उनकी मां गंगा यादव की मौत हो गई तो वहीं रुद्रपुर के ही महेंद्र वर्मा और उनकी पत्‍नी चंद्रकली की भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं और निधन हो गया है. पूरनपुर के धरमगदपुर निवासी राजेंद्र यादव की भी मौत हो गई है. फिलहाल शेष मृतकों की अभी शिनाख्‍त नहीं हो पाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital