4 जुलाई को होगा WFI का चुनाव (फोटो फाइल)
Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न ( Sexual Harassment) के आरोप लगाए गए हैं. मामले में दिल्ली पुलिस ने 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर अब सुनवाई होने जा रही है. राउज एवेन्यू कोर्ट में इस चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर 27 जून को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी. वहीं अब मामले को MP/MLA कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है.
यौन शोषण के मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए CMM महिमा राय ने मामले को MP/MLA अदालत में ट्रांसफर किया है. ACMM हरजीत सिंह जसपाल की अदालत अब बृजभूषण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर सुनवाई करेगी. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 6 बालिग महिला रेसलरों की शिकायत पर चार्जशीट दाखिल किया है. इससे पहले 6 महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था.
बता दें कि प्रदर्शनकारी पहलवानों की मांग पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस ने मामले की जांच के बाद 1500 पेज का चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दिया है. जिसकी सुनवाई अब एमपी-एमएलए कोर्ट में होनी है. इससे पहले बृजभूषण ने कहा था, “ये लोग कहते हैं कि मैं सांसद पद से इस्तीफा दूं? क्या इनकी कृपा से मैं सांसद बना हूं? मुझे मेरे क्षेत्र की जनता ने एक बार नहीं 6 बार सांसद बनाया है. इन लोगों का एजेंडा ये है ही नहीं, ये लोग कुछ और चाहते हैं. मैं तो कह रहा हूं कि ये लोग धरना खत्म कर दें, मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा.” सिंह ने दावा किया कि पहलवान कुश्ती महासंघ पर नियंत्रण चाहते हैं और सिर्फ फोगाट परिवार इसके पीछे है.
-भारत एक्सप्रेस
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…