देश

Delhi: मंडावली में विरोध के बावजूद प्रशासन ने तोड़ा मंदिर की रेलिंग, एहतियातन पैरामिलिट्री तैनात, किसकी शिकायत पर हुई यह कार्रवाई?

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक मंदिर के बाहर कथित तौर पर अवैध रूप से लगी रेलिंग हटाने पर जमकर बवाल हुआ. मंदिर की रेलिंग हटाने पहुंचे प्रशासन के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी और वे रेलिंग हटाने का विरोध करने लगे. धीरे-धीरे कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे. उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने लगे. इसके बाद मौके पर अर्धसैनिक बल की तैनाती करनी पड़ी. हालांकि स्थानीय प्रशासन ने लोगों के विरोध के बावजूद रेलिंग को हटा दिया.

स्थानीय लोगों ने किया विरोध

स्थानीय लोगों का कहना था कि शनि मंदिर यहां सालों से है और अभी तक किसी ने नहीं कहा कि यहां अवैध निर्माण हुआ है. लेकिन अब प्रशासन रेलिंग को अवैध बताकर इसे हटाने आ गया है. इस बीच पुलिस और प्रशासन रेलिंग हटाने का काम करते रहे और लोगों की नारेबाजी भी जारी थी. इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद हालात को काबू में करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया. इसके बाद अर्धसैनिक बल के जवानों ने रेलिंग के आगे बैठकर अपना विरोध जता रहे लोगों को वहां से हटा दिया.

DCP पूर्वी दिल्ली अमृता गुगुलोथ ने पूरे मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें PWD से सूचना मिली कि मंदिर के चारों तरफ लगी ग्रिल फूटपाथ का अतिक्रमण कर लगाई गई है. इसे हटाने के लिए हमसे सहायता मांगी गई, हमने सहायता दी है. ग्रिल को हटा दिया गया है. कानून व्यवस्था सामान्य है. ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं है.”

ये भी पढ़ें: “हिंदू समाज का समानता में विश्वास नहीं, ऊंच-नीच की बात करता है हिंदू”, पटना में विपक्षी जमावड़े से पहले RJD नेता शिवानंद तिवारी का विवादित बयान

जानिए डीएम ने क्या कहा

पूर्वी दिल्ली के डीएम अनिल बांका का कहना है कि यह मंदिर हटाने का ड्राइव नहीं था. उन्होंने कहा कि मंदिर के बगल में फूटपाथ पर कुछ लोगों ने रेलिंग लगाकर अतिक्रमण किया था. हमसे PWD ने रेलिंग हटाने का अनुरोध किया. हमने फूटपाथ का अतिक्रमण करने वाली रेलिंग को शांतिपूर्ण तरीके से हटाया.मंदिर को नहीं छुआ गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

17 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

55 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago