देश

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिंदू पक्ष की इस मांग पर टिकी सबकी निगाहें

Gyanvapi Case: वाराणसी में ज्ञानवापी मामले पर आज यानी 5 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच मस्जिद के वजूखाने के वैज्ञानिक और तकनीकी सर्वे की मांग वाली अर्जी पर कोर्ट सुनवाई करेगा. तो इसी के साथ ही बेंच इस मामले में 3 पहलुओं पर विचार करेगी. इसी के साथ ही कोर्ट की इस सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

बता दें कि वाराणसी जिला अदालत से तहखाने में पूजा की अनुमति मिलने के बाद से ही हिंदू पक्ष ने पूजा शुरू कर दी है तो वहीं मुस्लिम पक्ष लगातार पूजा रुकवाने की कोशिश कर रहा है. तो वहीं आज वजूखाने के सर्वे की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होनी है.

वजूखाने में मछलियों के मरने से गंदे हुए टैंक की सफाई की जो अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने दी थी, उस पर अमल कर लिया गया है. वहीं हिंदू पक्ष के मुकदमे के सुनवाई योग्य न होने को लेकर अंजुमन इंतजामिया कमिटी की याचिका और वजूखाने की सील खोल कर उसका भी वैज्ञानिक सर्वे करवाए जाने की मांगशामिल है. मालूम हो कि शिवलिंग जैसी रचना को नुकसान पहुंचाए बिना सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया था.

फिलहाल ये कोर्ट तय करेगा कि वह किस क्रम में मामले को सुनेगा. हालांकि कहा जा रहा है कि, अगर अदालत वजूखाने के सर्वे की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगी तो इस पर इंतजामिया कमिटी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कह सकता है.

ये भी पढ़ें-महिलाओं को 56 लाख फ्री सिलेंडर… लखनऊ एयरोसिटी… वित्त मंत्री पेश किया UP का बजट, जानें 10 बड़ी बातें

कोर्ट ASI से सर्वे करवाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा, इसमें ज्ञानवापी की इमारत के नीचे मौजूद 10 तहखानों की भारतीय पुरातत्व से सर्वे करवाने की मांग पर सुनवाई की जाएगी. बता दें कि, याचिका में ज्ञानवापी के खंभों का भी सर्वे कराए जाने की मांग की है.

इसका जिक्र एएसआई ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में भी किया है. तो वहीं वाराणसी जिला अदालत की ओर से पूजा की अनुमति मिलने के बाद से ही तहखाने में पूजा-पाठ जारी है और सैकड़ों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. फिलहाल श्रद्धालु परिसर की सीमा पर लगाए गए बैरिकेड्स के पास से एक झरोखे (खिड़की) से तहखाने के दर्शन कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago