देश

AAP MP Sanjay Singh: संजय सिंह को शपथ लेने से सभापति धनखड़ ने रोका, कानून का हवाला देकर कही ये बात

AAP MP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आज (5 फरवरी) राज्यसभा सदस्य की शपथ नहीं ले सके. संजय सिंह कोर्ट से अनुमति लेने के बाद राज्यसभा में शपथ लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ लेने से रोक दिया. सभापति ने कहा कि संजय सिंह का मामला अभी विशेषाधिकार समिति के पास है, ऐसे में वह शपथ नहीं ले सकते हैं.

AAP कार्यकर्ताओं ने भेदभाव का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इससे पहले ही सवाल उठाया था कि सभापति उन्हें सचिवालय चेंबर में शपथ दिलाने का संकेत दे चुके हैं, जबकि सभी सदस्यों को सदन में शपथ दिलाई जाती है. आम आदमी पार्टी के साथ भेदभाव का मुद्दा बनाया जा रहा है.

क्या कहते हैं संसदीय मामलों के जानकार?

वहीं इस मामले पर संविधान और संसदीय मामलों के जानकारों का कहना है कि चूंकि कोर्ट ने संजय सिंह को राज्यसभा में चलने वाली कार्यवाही में हिस्सा लेने की इजाजत देने वाली याचिका पर अभी तक फैसला नहीं दिया है. इसलिए संजय सिंह सदन में नहीं जा सकते हैं. ऐसे में अब आचरण समिति की सिफारिश आने के बाद ही संजय सिंह के शपथ लेने का रास्ता साफ हो सकेगा.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Floor Test: “मैं हेमंत सोरेन का पार्ट-2 हूं”, शक्ति परीक्षण से पहले बोले सीएम चंपई सोरेन

संजय सिंह ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा

बता दें कि संजय सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ ही सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए दिल्ली की एक कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जहां विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने संजय सिंह की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी 3 फरवरी तक जवाब देने के लिए कहा था. याचिका में संजय सिंह ने कोर्ट से 4 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत देने की अपील की थी. कोर्ट ने 3 फरवरी को सुनवाई के दौरान संजय सिंह की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था. हालांकि कोर्ट ने उन्हें शपथ लेने के लिए बाहर जाने का मौका दिया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में फ्लोर टेस्ट पर सियासी संकट, क्या नीतीश सरकार का गेम बिगाड़ेंगे मांझी, समझिए पूरा गणित

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago