चंपई सोरेन
Jharkhand Floor Test: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज (5 फरवरी) अपनी सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले विधानसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि “देश में जो केंद्र सरकार के महाराज बैठे हुए हैं, उन्होंने केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया. जब-जब यहां के आदिवासी नेतृत्व अपनी क्षमता बढ़ाते हैं तो उस नेतृत्व को दबाने का प्रयास किया जाता है.” उन्होंने कहा “मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हेमंत सोरेन का पार्ट-2 हूं.”
वहीं फ्लोर टेस्ट के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “मैं आज इस सदन में चंपई सोरेन के विश्वास मत का हिस्सा बन रहा हूं. हमारी पूरी पार्टी और गठबंधन दल चंपई सोरेन को समर्थन करता है.”
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “31 जनवरी की काली रात, काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है. मेरे संज्ञान में 31 तारीख की रात को देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ़्तारी हुई है. मुझे लगता है इस घटना को अंजाम देने में कहीं न कहीं राजभवन भी शामिल है और जिस तरीके से यह घटित हुआ उससे मैं चकित हूं.”
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में फ्लोर टेस्ट पर सियासी संकट, क्या नीतीश सरकार का गेम बिगाड़ेंगे मांझी, समझिए पूरा गणित
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा राज्य है जहां हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है. ED, CBI और IT जिन्हें देश के विशेष और काफी संवेदनशील व्यवस्थाएं कहीं जाती हैं. जहां करोड़ों रुपये डकार कर इनके सहयोगी विदेश में जा बैठे हैं, उनका एक बाल बांका करने की इनके पास औकात नहीं है. इनके पास औकात है तो देश के आदिवासी दलित-पिछड़ों और बेगुनाहों पर अत्याचार करना. अगर है हिम्मत तो सदन में कागज पटक कर दिखाएं कि यह साढ़े 8 एकड़ की ज़मीन हेमंत सोरेन के नाम पर है, अगर हुआ तो मैं उस दिन राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा.”
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…