राजधानी दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने राऊज एवेन्यू कोर्ट के लिए एक अलग वेबसाइट बनाने की मांग पर तीस हजारी न्यायालयों के जिला न्यायाधीश (मुख्यालय), विधि और न्याय मंत्रालय एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से जवाब मांगा है. जस्टिस सचिन दत्ता ने सभी से तीन सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है. वहीं कोर्ट 14 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. उक्त कोर्ट के लिए अलग से वेबसाइट बनाने की मांग करते हुए वकील अभिनव गर्ग ने याचिका दाखिल की है, उन्होंने कहा कि राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्वतंत्र ऑनलाइन वेबसाइट नहीं है.
जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के भीतर इसकी अलग परिचालन है वहीं अन्य सभी जिला अदालतों की अपनी समर्पित वेबसाइटें हैं.
राऊज एवेन्यू कोर्ट के लिए एक अलग वेबसाइट नहीं होने से कई परेशानियां होती है, उससे अदालत की जानकारी लेने में भी मुश्किलें होती है, वर्तमान में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट में राऊज एवेन्यू कोर्ट का उल्लेख या कोई सीधा संदर्भ प्रदान नहीं करता है. इससे वकीलों और वादियों को अदालती सेवाओं तक पहुंचने में भ्रम की स्थिति पैदा होती है.
याचिका में कहा गया है कि जिले के सभी अदालतों के लिए बनाई गई एकीकृत वेबसाइट भ्रम पैदा करती है इसलिए राऊज एवेन्यू कोर्ट के लिए एक अलग वेबसाइट बनाने की मांग की जा रही है, क्योंकि यह संचालन को सुव्यवस्थित करने, पहुंच में सुधार करने और न्यायिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है.
-भारत एक्सप्रेस
Sikkim Landslide: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश…
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां…
Election Commission Controversy: द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि संधू…
Ram Mandir Chanda Chori: अनुकल्प मिश्रा पर 56 बार सह-अभियुक्तों की मदद करने, लवकुश मिश्रा…
UP FSDA Raids: फर्जी दवाई, फर्जी पनीर, फर्जी तेल के बाद अब यूपी में नकली…
14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…