Bharat Express DD Free Dish

बिहार बजट सत्र में तेजस्वी यादव के विवादित बयान पर बोले बीजेपी नेता, कहा- टीका पसंद नहीं तो आप भी टोपी पहन लें

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को लेकर की गई तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर अब बीजेपी (BJP) ने कड़ा जवाब दिया है.

Bihar News

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को लेकर की गई तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर अब बीजेपी (BJP) ने कड़ा जवाब दिया है. बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की टिप्पणियों से बचना चाहिए.

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का बयान

शाहनवाज हुसैन ने एक इंटरव्यू में कहा,

“तेजस्वी यादव को किसी के टीके (Tilak) पर टिप्पणी करने का हक नहीं है. वो खुद टोपी पहनकर घूमते हैं, तो क्या किसी और के धार्मिक चिन्ह पर सवाल उठाना सही है?”

उन्होंने आगे कहा कि आरजेडी (RJD) के नेता सिर्फ टोपी पहनकर इफ्तार पार्टियों में नजर आते हैं. लालू यादव भी ऐसा ही करते थे और अब तेजस्वी यादव भी यही कर रहे हैं. अगर उन्हें टीका लगाने पर आपत्ति है, तो यह सीधे-सीधे सनातन पर आपत्ति जैसा है.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

दरअसल, बिहार विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि “विजय सिन्हा टीका लगाते हैं, सनातन धर्म को मानते हैं और झूठ बोलते हैं.” इस बयान पर बीजेपी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

विजय सिन्हा का जवाब

शाहनवाज हुसैन ने यह भी कहा कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए कहा,

“अगर आपको टीका पसंद नहीं है, तो आप भी टोपी पहन लीजिए.”

नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले शाहनवाज हुसैन?

एक सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार ने सही कहा है कि लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सबसे बड़ा योगदान उन्हीं का था. उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाने में भी नीतीश कुमार की ही सबसे बड़ी भूमिका रही है.

बीजेपी नेता ने तंज कसते हुए कहा,

“लालू यादव के परिवार को तो रोज नीतीश कुमार की फोटो लगाकर अगरबत्ती जलाकर आरती उतारनी चाहिए.”


इसे भी पढ़ें- गुजरात कांग्रेस के पुनर्निर्माण की कवायद: राहुल गांधी की यात्रा में छुपी है क्या नई उम्मीद?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read