देश

Delhi Liquor Scam Case: संजय सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल, हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी व आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की जमानत अर्जी पर 5 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत देने से मना कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट संजय सिंह की ओर से दायर जमानत अर्जी के साथ साथ मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर भी कोर्ट सुनवाई करेगा.

संजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दी चुनौती

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत देने से मना कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत अर्जी के साथ साथ संजय सिंह की उस अर्जी को भी सुनवाई के दौरान टैग कर दिया जिसमें संजय सिंह ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी थी.

5 मार्च को होगी सुनवाई

26 मार्च को संजय सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए और जमानत के साथ साथ गुहार लगाई कि पहले से पेंडिंग मामले के साथ दोनों मामले को टैग किया जाए. सिंह ने जमानत की अर्जी दाखिल की है इससे पहले गिरफ्तारी और रिमांड को भी चुनौती दे रखी है जिस पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पहले से पांच मार्च की तारीख तय कर रखी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों ही मामले की सुनवाई साथ में होगी.

यह भी पढ़ें- भाजपा की दूसरी सूची से पहले चिंता में राजस्थान-यूपी और गुजरात के सिटिंग सांसद, जानें पूरा मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने 7 फरवरी को संजय सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी जिसके बाद संजय सिंह ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 3 नवंबर को आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गिरफ्तारी और रिमांड ऑर्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है. संजय सिंह ने गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. हाई कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी.

7 फरवरी जमानत अर्जी हुई थी खारीज

20 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ संजय सिंह की अर्जी खारिज कर दी थी. ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है. हाई कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दाखिल संजय सिंह की अर्जी खारिज कर दी थी. हाई कोर्ट ने कहा था कि रेकॉर्ड पर मैटेरियल के अभाव में जांच एजेंसी पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप नहीं लगा सकते हैं. सिंह ने गिरफ्तारी के साथ साथ रिमांड पर भेजे जाने के फैसले को चुनौती दी थी. अब दिल्ली हाई कोर्ट ने 7 फरवरी को संजय सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी जिसके खिलाफ संजय सिंह ने अर्जी दाखिल की जिस पर ईडी को नोटिस जारी किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

7 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

15 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

24 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago