देश

Weather News: देश में अलग-अलग मौसम से लोग हलकान…कहीं लू-बारिश तो कहीं हिमपात, इन इलाकों के लिए जारी हुआ रेड-ऑरेंज अलर्ट, IMD की पढ़ें ताजा रिपोर्ट

Weather News: देश भर में दो अलग-अलग मौसम से जनता हलकान है. जहां देश के आधे से अधिक हिस्से में हीटवेव और तेज धूप का कहर जारी है तो वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाके बर्फबारी की मार झेल रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान से लोग परेशान हैं. इसी बदले मौसम की वजह से बांदीपोरा में राजदान टॉप पर हुई बर्फबारी में 35 वाहन फंस गए थे जिनको सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने काफी मेहनत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला है,

तो इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जहां जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगले दो दिनों में कुछ इलाकों में बारिश होने की सम्भावना जताई है तो वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही यूपी, बिहार, झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें-Bulandshahr News: बहू ने सास को किया प्रपोज, पति से मांगा तलाक…समलैंगिक संबंध बनाने का डाल रही दबाव, पुलिस भी हैरान

इन इलाकों के लिए जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिण इलाकों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी होगी. जहां ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में पिछले 15 दिनों से ही लू की स्थिति बनी हुई है तो वहीं इन दोनों राज्यों के लिए अगले दो दिन तेज लू चलने की सम्भावना जताई गई है. मौसम विभाग ने यहां के लिए रेड अलर्ट और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही कर्नाटक के आंतरिक इलाके, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल के अलग-अलग इलाकों और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भी झुलसा देने वाली गर्मी और लू से लोग हलकान हैं. त्रिपुरा में लू के चलते सभी स्कलों को 1 मई तक बंद कर दिया गया है तो वहीं लू वाले अन्य हिस्सों में भी स्कूल के समय में बदलाव किया गया है.

यूपी से लेकर जम्मू तक दो अलग मौसम

जहां एक ओर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवा से लोग हलकान हैं तो जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फभारी हो रही है. हरियाणा से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश, उत्तरी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, उत्तरी राजस्थान, सिक्किम, अरुणाचल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों और तटवर्ती आंध्र प्रदेश, केरल के कुछ स्थानों और लक्षद्वीप के कुछ क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को इनमें से कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी और कई जगहों पर बर्फ पड़ी थी. बंगलूरू प्रचंड गर्मी के साथ ही पानी के संकट से भी जूझ रहा है. रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

8 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago