Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IMD Report

IMD Report: मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए हैं. तो वहीं 18 मई को कई शहरों में लू चलने की संभावना है.

देश भर में मौसम का एक अलग मिजाज दिखाई दे रहा है. जहां कई हिस्सों में लू और तेज धूप, भीषण गर्मी से लोग हलकान हैं तो वहीं देश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां बाढ़ और बर्फबारी का कहर है.

भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगले दो दिनों में कुछ इलाकों में बारिश होने की सम्भावना जताई है.

भारतीय मौसम विभाग ने अपनी जारी रिपोर्ट में कहा है कि ओडिशा के कुछ हिस्सों और रायलसीमा में तापमान 43-45 डिग्री के पार जाने की सम्भावना है.

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इस बार देश में प्रचंड गर्मी पड़ सकती है. ऐसे में दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है.