लाइफस्टाइल

डायबिटीज पेशेंट गर्मी में करें इन 5 फूड्स को डाइट में शामिल, शुगर रहेगा कंट्रोल

Diabetes Diet In Summer: खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. न सिर्फ बड़े-बुजुर्ग बल्कि युवा भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं. जिन लोगों को पहले से ही डायबिटीज है उन्हें अपने खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी दूसरी चीजों में सावधानी बरतनी चाहिए. गर्मियों के सीजन में डायबिटीज पेशेंट को अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए.

हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कुछ लोग डाइट लाइट फूड या लिक्विड डाइट को फॉलो करते हैं. हालांकि अच्छी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे 5 फूड्स के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी डाइट में शामिल कर इस गर्मियों में डायबिटीज कंट्रोल कर सकते हैं.

टमाटर

गर्मियों में टमाटर का सलाद ज्यादा खाने की सलाह दी जाती है. टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. यह शरीर में सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है जिससे आपके शरीर के शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है. बता दें कि सब्जियों और फलों का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ने की संभावना बेहद कम हो जाती है.

पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां हाई फाइबर से भरी होती हैं. फाइबर ब्लड सर्कुलेशन में शुगर के अब्जॉर्शन को कम करता है. जिससे ब्लड शुगर का लेवल कम होता है. पत्तेदार सब्जियों में मौजूद इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:नसों की गंदगी साफ कर दिल का ख्याल रखते हैं ये 5 फूड्स, टल जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

खीरा

खीरा न सिर्फ पानी का अच्छा सोर्स है, बल्कि से फाइबर से भी भरा होता है, जिसके कारण ये शरीर को हाइड्रेट रखता है. खास बात ये है कि इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होती है. हाई फाइबर के कारण ये कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करता है. साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है.

हरी बीन्स

हरी बीन्स में  कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होती है लेकिन फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है. इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है. साथ ही इसके सेवन से बॉडी के इंसुलिन स्तर में भी सुधार होता है.

जुकिनी

जुकिनी में फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं. इसके सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में इम्यूनिटी मिलती है. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के चलते शुगर मरीजों के लिए यह सब्जी अच्छा विकल्प है. इस सब्जी से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

6 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

12 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

31 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

34 minutes ago