भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
LIC Jeevan Anand: देश की सबसे बड़ी कंपनी LIC की सेविंग स्कीम्स सुरक्षा और रिटर्न दोनों के हिसाब से काफी पॉपुलर हैं. LIC में हर उम्र के लोगों के लिए पॉलिसी उपलब्ध हैं, जिनमें थोड़ा-थोड़ा निवेश करके भी आप मोटा फंड जमा कर सकते हैं. ऐसी ही एक स्कीम है जीवन आनंद पॉलिसी. इस पॉलिसी के जरिए आप भविष्य के लिए अच्छा पैसा बचा सकते हैं. इस पॉलिसी में दो बोनस भी मिलता है जो अलग-अलग समय पर मिलता है. इस प्लान की सबसे खास बात हैं कि इसमें आप बहुत ज्यादा नहीं बल्कि कम पैसा बचाकर 25 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं. इस पॉलिसी में कई तरह के फायदे भी मिलते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
अगर आप कम प्रीमियम में अपने लिए मोटा फंड जुटाना चाहते हैं तो जीवन आनंद पॉलिसी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. एक तरह से ये टर्म पॉलिसी की तरह ही है. जितने समय के लिए आपकी पॉलिसी है आप उतने समय तक प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं. इस स्कीम में पॉलिसीधारक को एक नहीं बल्कि कई Maturity Benefits मिलते हैं. LIC की इस स्कीम में कम से कम एक लाख रुपये का एश्योर्ड होता है जबकि मैक्सिमम की कोई लिमिट तय नहीं की गई है.
अगर आप इस पॉलिसी को लेते हैं तो आपको हर महीने 1358 रुपये हर महीने निवेश करना होगा. 1358 रुपये हर महीने या फिर हर दिन 45 रुपये जमा करके आप 25 लाख रुपये मैच्योरिटी पर बना सकते हैं. इसके लिए आपको लॉन्ग टर्म में निवेश करना होगा. मैच्योरिटी की अवधि आप 35 साल तक चुन सकते हैं. 1358 रुपये हर महीने या फिर हर दिन 45 रुपये जमा करने के अलावा आप सालाना 16,300 रुपये जमा कर सकते हैं. 35 साल तक इस स्कीम में यह राशि जमा करने पर आपको मैच्योरिटी पर 25 लाख रुपये मिलेंगे.
LIC Jeevan Anand पॉलिसी में निवेशकों को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं. इनमें दुर्घटना, मृत्यु के लिए बीमा, विकलांगता और गंभीर बीमारी अन्य चीजें शामिल हैं. दुर्घटना या मृत्यु के समय बीमा राशि को आप बढ़ा सकते हैं. डेथ बेनिफिट की बात करें तो अगर पॉलिसी होल्डर की किसी वजह से मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को पॉलिसी का 125 फीसदी हेल्थ बेनिफिट मिलेगा.
LIC Jeevan Anand पॉलिसी में निवेश करना बेहद आसान है. अगर आप भी इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास सरकारी दस्तावेज होना चाहिए. अगर आपके पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट रहेगा तो आप बिना किसी टेंशन के इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…