देश

Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत और 11 घायल, 350 पर्यटकों का किया गया रेस्क्यू

Sikkim Avalanche: देश के पूर्वोत्तर राज्यों की प्राकृतिक खूबसूरती के चलते पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है. लेकिन इन्हीं राज्यों में से एक सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आज हुए हिमस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. इस हादसे के तुरंत बाद सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. जिसमें सड़क से बर्फ हटाने के बाद वहां फंसे 350 पर्यटकों और 80 वाहनों को निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में चार पुरुष और  एक महिला के अलावा एक बच्चा भी शामिल है.

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

हादसा गंगटोक और नाथुला दर्रे को जोडने वाली जवाहरलाल नेहरू रूट पर हुआ है. आज दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे हुए इस हिमस्खलन के समय काफी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे. बताया जा रहा है कि यहां हुए हिमस्खलन में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है.

भारतीय सेना ने चलाया बचाव अभियान

भारतीय सेना के सैनिकों ने सिक्किम में माइलस्टोन 15 के पास गंगटोक-नाटू ला रोड पर एक बचाव अभियान चलाया, जहां हिमस्खलन हुआ था और जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी. सात अन्य लोगों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और वे गंगटोक लौट आए. बीआरओ द्वारा सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है. बाकी लोगों की तलाश और बचाव अभियान सेना, राज्य आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: सीबीएसई और यूपी बोर्ड के सिलेबस में बदलाव पर घमासान, अखिलेश यादव बोले- सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ की रचना हटाया जाना आपत्तिजनक, बीजेपी से मांगा जवाब

हादसे के बाद सड़क मार्ग हुआ बंद

इस हादसे से वहां की सरकारी मशीनरी को हिला कर रख दिया है. घायलों को तत्काल राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस हादसे के बाद 22 पर्यटकों को जहां तुरंत बचा लिया गया था वहीं हादसे के बाद सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था. सड़क पर लगी बर्फ को हटाने के बाद बर्फ में फंसे 350 पर्यटकों के अलावा वहां फंसे 80 वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मौके पर बचाव अभियान अभी भी जारी है. चीन की सीमा पर स्थित नाथुला की प्राकृतिक सुंदरता के कारण हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

9 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

18 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

30 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

38 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

53 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

58 minutes ago