देश

भारी बारिश और भूस्खलन से Jammu में तबाही, 30 लोगो की मौत, रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा

Vaishno Devi Landslides: जम्मू (Jammu) क्षेत्र में मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. नदियों के उफान और तेज बहाव ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई. त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर अर्धकुंवारी के पास अचानक भूस्खलन हुआ जिससे ट्रैक पर मलबा और बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे. इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और कई श्रद्धालु अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं.

राहत बचाव कार्य जारी

कटरा के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के समीप दोपहर करीब 3 बजे यह लैंडस्लाइड हुआ. एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें कटरा, ठाकरा कोट और जौरियां में विशेष अभियान चला रही हैं. घायल श्रद्धालुओं को कटरा और जम्मू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

लगातार बारिश से जम्मू और कश्मीर घाटी में कई पुल बह गए हैं बिजली के खंभे और मोबाइल टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. दूरसंचार सेवाएं ठप हैं और जम्मू-श्रीनगर व किश्तवाड़-डोडा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं. कई ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ी हैं.

मुख्यमंत्री ने की आपात बैठक

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आपात बैठक बुलाकर सभी जिला अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. प्रभावित परिवारों को समय पर भोजन, पानी और दवाइयां पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. जम्मू की प्रमुख नदियां तराना, उझ, तवी और चिनाब खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. कठुआ जिले में रावी नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से ऊपर चला गया है.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी दी है. कठुआ में 155.6 मिमी, डोडा में 99.8 मिमी, जम्मू में 81.5 मिमी और कटरा में 68.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें-आज सुबह साढ़े 9 बजते ही लागू हो जाएगा 50% टैरिफ, कौन-कौन से सामानों पर पड़ेगा असर

स्कूल बंद

सुरक्षा को देखते हुए 27 अगस्त तक जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. परीक्षाएं और भर्ती प्रक्रिया भी रोक दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलाशयों और भूस्खलन क्षेत्रों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago