देश

Heeraben Modi: PM मोदी की मां की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती, एक दिन पहले ही हुआ था भाई का एक्सीडेंट

Heeraben Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब है. उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के मुताबिक, उनकी तबीयत में पहले से सुधार है. इस बीच ये भी खबर आ रही है कि पीएम मोदी अपनी मां को देखने जा सकते हैं. पीएम मोदी ने 4 दिसंबर को अपनी मां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था.

पीएम मोदी (PM Modi) की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही विधायकों का अस्पताल जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो पीएम मोदी मां हीराबेन (Heeraben Modi) को देखने अहमदाबाद जा सकते हैं.

अस्पताल ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन

अस्पताल निदेशक आर.के. पटेल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि हीराबेन अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनके मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे.

 

ये भी पढ़ें: देशभर में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन,लेकिन इस बार मां से नहीं मिल पाए

PM मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ रहती हैं मां हीराबेन

बता दें कि, पीएम मोदी की मां हीराबेन (Heeraben Modi) अभी गांधीनगर में उनके छोटे भाई पंकज के साथ रायसन में वृंदावन बंगला-2 में रहती हैं. हीराबेन का जन्म 18 जून 1923 को हुआ. उन्होंने 18 जून 2022 को अपने जीवन के 100वें साल में प्रवेश किया था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद एयरपोर्ट एरिया को ड्रोन के लिए नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है और पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनी बीमार मां को देखने के लिए यहां पहुंचने की संभावना है.

एक दिन पहले ही हुआ था भाई का एक्सीडेंट

पीएम मोदी (PM Modi) के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी और उनका परिवार मंगलवार को मैसुर में एक सड़क हादसे का शिकार हो गया था. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि कि गुरुवार को जेएसएस अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है. बताया जा रहा है कि ये हादसा मंगलवार को कड़ाकोला गांव के पास हुआ था. परिवार मर्सिडीज बेंज कार में बांदीपुर के पर्यटन स्थल की ओर जा रहा था. ये हादसा कार चालक के नियंत्रण खो देने और सड़क डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ.

-भारत एक्सप्रसे

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

13 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

27 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago