होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
उमा भारती (फोटो-फाइल)
Uma Bharti Statement: मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है. जिसको लेकर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस दौरान मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने लोधी समाज को लेकर बयान दिया है. उमा भारती ने कहा कि चुनाव के समय मेरी फोटो दिखाकर लोधियों के वोट लिए जाते हैं. सभाओं में मैं बीजेपी के लिए वोट मांगूंगी, क्योंकि मैं पार्टी की निष्ठावान सिपाही हूं. फिर भी आप अपना हित देखकर वोट देना, क्योंकि आप बीजेपी के निष्ठावान सिपाही नहीं हैं.
उमा भारती रविवार को लोधी-लोधा समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुईं थी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाज को संबोधित भी किया. बता दें उनको अब पार्टी से निकाल दिया गया है. जिसका दर्द उनके संबोधन के दौरान भी छलका.
उमा भारती ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के मंच पर आऊंगी. लोगों से वोट की अपील करूंगी. मैं कभी नहीं कहती कि लोधियों, तुम बीजेपी को वोट करो. मैं तो सभी को कहती हूं कि तुम बीजेपी को वोट करो, क्योंकि मैं तो पार्टी की निष्ठावान सिपाही हूं. मैं आप से नहीं कहती कि आप पार्टी के निष्ठावान सिपाही रहो. आपको अपने हित देखना है और हम प्यार के बंधन में बंधे हैं, लेकिन राजनीति के बंधन से आप आजाद हैं.
ये भी पढ़ें- Congress Foundation Day: कांग्रेस के उतार-चढ़ाव का गवाह रहा है 24 अकबर रोड, आंग सान सू भी रह चुकी हैं यहां
मैं आऊंगी उम्मीदवार के पक्ष में बोलूंगी, वोट मांगेंगे. लेकिन, आपको उसी उम्मीदवार को वोट देना है, जिसने आपका सम्मान किया हो, जिसने आपको उचित स्थान दिया हो. उमा ने आगे कहा कि मैं कई बार कह चुकी हूं कि जब मैं प्रचार करने आती हूं, तो मेरा आग्रह है कि मुझे फोन नहीं करना कि यहां मत आइए. मुझे सब जगह जाना होता है. लेकिन भाषण सुनने के बाद भी आपको तय करना है कि आपको वोट देना है या नहीं. मैं आपको कई बार इस बंधन से मुक्त कर चुकी हूं कि मेरा फोटो देखकर, भाषण सुनकर वोट नहीं दें. मैं आपको गिरवी नहीं रख सकती.
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…