Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uttarakhand: केदारनाथ धाम में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर हादसे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं.

Gaurikund

गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश.

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास एक हेलिकॉप्टर खराब मौसम के चलते क्रैश हो गया. इस हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई. ये हादसा गौरीकुंड के सोनप्रयाग के जंगल में हुआ है. हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए रेस्क्यू टीमें रवाना हो गई हैं.

उत्तराखंड ADG कानून व्यवस्था डॉ वी मुरुगेशन ने बताया कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया. हेलीकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हुआ था, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है.

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर हादसे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं. मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.”

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने बयान जारी करते हुए बताया, “आज सुबह करीब 5:20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 यात्री (6 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे. हेलीकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं. राहत और बचाव के मद्देनजर NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं.”

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर कहा, “आज एक दुखद समाचार मिला. आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर जो हेलीकॉप्टर ऑपरेटर है, उसने सुबह करीब 5-5:20 बजे केदारनाथ से उड़ान भरी थी. इसे गुप्तकाशी जाना था, लेकिन यह रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गौरीकुंड के पास एक बुग्याल में हुआ. यह जगह 7 किलोमीटर का ट्रैकिंग रूट है. NDRF, SDRF की टीमें वहां भेजी गई हैं. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार किसी के बचने की कोई संभावना नहीं है. पायलट समेत 7 लोग थे, 4 वयस्क, एक बच्चा (23 महीने का), एक पायलट और एक BKTC कर्मचारी भी इसमें सवार थे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital