होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Kangana and Avneet Dance:‘टीकू वेड्स शेरू’ फिल्म की सक्सेस के बाद फिल्म की स्टारकास्ट ने पार्टी की और सक्सेस पार्टी को जमकर एन्जॉय किया. जिसमें कंगना और अवनीत डांस फ्लोर पर कहर ढाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में कंगना और अवनीत एक साथ डांस में इस कदर डूबे नजर आ रहे हैं कि वीडियो से आपका नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा. वहीं मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ इस वक्त ओटीटी पर अपना जलवा बिखेर रही है. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. इसके चलते मुंबई में फिल्म की ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी गई. जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची. इसकी कई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर सामने आए पार्टी के इस इनसाइड वीडियो में कंगना रनौत फिल्म की लीड एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ जमकर डांस कर रही हैं. वीडियो में कंगना ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस के साथ गोल्डन कलर की हील्स पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं अवनीत भी पार्टी में ब्लैक ड्रेस पहनकर जलवे बिखेरती नजर आईं.
वीडियो में दोनों के चेहरे पर फिल्म की सफलता की खुशी साफ नजर आ रही है और वे डांस फ्लोर पर धमाल मचा रहे हैं. कंगना और अवनीत के इस वीडियो पर फैन्स भी खूब प्यार बरसा रहे हैं. आपको बता दें कि ‘टिकू वेड्स शेरू’ 23 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुई थी. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में थे.
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास पाइपलाइन में ‘चंद्रमुखी 2’ भी है. जो इस साल गणेश चतुर्थी पर रिलीज होगी. इस फिल्म की रिलीज की घोषणा के साथ ही कंगना ने इंस्टाग्राम पर राघव लॉरेंस का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी शेयर किया है. बता दें कि यह फिल्म तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है. जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…