देश

Weather Today: UP-बिहार में बरसेंगे बादल, जानिए दिल्ली-NCR सहित इन 10 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

इन दिनों देश के कई हिस्सो में मॉनसून देखा जा सकता है. वहीं कई इलाकों में लोग गर्मी से परेशान है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के इलाकों से मॉनसून की वापसी होने वाली है. जिससे मौसम में बदलाव होने की संभावना है. वहीं आज यानी 23 सितंबर को बिहार, झारखंड, उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री देखने को मिल सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. साथ ही 24 सितंबर को भी नई दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के असार नजर आ रहे है.

यूपी के मौसम का हाल

बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री देखा जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी के भी आसार नजर आ रहे है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें- One Nation One Election: रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में हाई लेवल समिति की बैठक आज, एक देश एक चुनाव पर होगी चर्चा

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago