देश

झारखंड में सरायकेला के पास ट्रेन पर गिरा हाईटेंशन तार, कई यात्री हुए घायल

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल-मुरी रेलखंड पर आज शनिवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. इस घटना में बड़ी संख्या में यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिली है. रेलवे की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच चुकी है.

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुइसा-तिरूलडीह स्टेशन के बीच हुआ. ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से एक बोगी में करंट दौड़ गई. इससे यात्रियों को तेज झटके लगे. हादसे में कई लोग जख्मी हो गए. वहीं घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. घायलों को पास स्थित बागमुंडी हॉस्पिटल भेजा गया है.

दो यात्री गंभीर रूप से घायल 

झारखंड में नीलांचल एक्सप्रेस पर ओवरहेड तार गिरने से दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आधार कार्ड के आधार पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी रामशंकर चौधरी और राहुल कुमार पटेल के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बाघमुंडा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार, उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है.

बोगी के दरवाजे के पास लटके थे दोनों यात्री

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ए.आर. चौधरी ने बताया कि नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के दरवाजे के पास दो यात्री लटके हुए थे. इसी बीच एक तार आकर उनके ऊपर गिरा, जिससे वे घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है. हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ. जानकारी मिलते ही रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की ओर रेस्क्यू टीम रवाना की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल यात्रियों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया.

मामले की हो रही जांच

सीनियर डीसीएम ए.आर. चौधरी ने कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है कि तार वहां चल रहे डेवलपमेंट कार्य के कारण पहले से लटक रहा था या फिर चलती ट्रेन पर टूटकर गिरा है. उन्होंने कहा कि अगर किसी की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, तो जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे के बाद इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया.

इसे भी पढ़ें: IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षित निकाले गए यात्री, जांच जारी

हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे रूट से रवाना किया गया है. नीलांचल एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही जिससे यात्री काफी परेशान रहे. जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. सीनियर डीसीएम ने कहा कि हादसे में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है. दो जख्मी लोगों के अलावा ट्रेन से यात्रा कर रहे सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

5 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago