Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षित निकाले गए यात्री, जांच जारी

इंडिगो ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी.

IndiGo Plane

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

IndiGo: एक बार फिर से इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस बार चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान को उड़ाने की धमकी मिली है. शनिवार सुबह फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से मुम्बई के लिए सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी और सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी. इसी के बाद हवाईअड्डे के अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी. सबसे पहले यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया. हालांकि पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है.

इंडिगो ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी. मुंबई में उतरने पर, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को एक अलग खाड़ी में ले जाया गया. सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं. विमान का अभी निरीक्षण चल रहा है. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में तैनात किया जाएगा. मीडिया सूत्रों के मुताबिक विमान में 172 यात्री सवार थे.

ये भी पढ़ें-IndiGo Plane: दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की सूचना पर मचा हड़कंप; टिशू पेपर पर लिखा मिला ये…Video

लगातार मिल रही है बम से उड़ाने की धमकी

बता दें कि स्कूलों के साथ ही विमानों को बम से उड़ाने की धमकी लगातार मिल रही है. 28 मई 2024 को भी इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. तब दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान को धमकी दी गई थी. फ्लाइट में जांच के बाद सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर पर बम लिखा हुआ था. इसी के बाद मौके पर जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियां पहुंची थीं लेकिन जांच के बाद बम जैसी कोई भी संदिग्ध वस्तु फ्लाइट में नहीं मिली थी. वहीं कल भी दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि जांच के बाद विमान में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी. बता दें कि इससे पहले दिल्ली, लखनऊ और जयपुर के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार मामले की छानबीन कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital