चुनाव

कहीं EVM खराब तो कहीं धीरे वोटिंग की शिकायत… सपा ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया बुजुर्ग मतदाताओं के वोट डालने का आरोप

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. आज 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की 57 सीट के लिए मतदाता मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. वोटों की गिनती 4 जून को होगी. तो वहीं सुबह से ही कई जगहों पर ईवीएम मशीन के खराब होने की शिकायत सामने आ रही है. दूसरी ओर समाजवादी पार्टी (सपा) अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए मतदान केंद्र की तमाम खामियों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत कर रही है.

महराजगंज में कई जगहों पर ईवीएम खराब की शिकायत सामने आई है. यहां पर बूथ संख्या 29 लक्ष्मीनगर, बूथ संख्या 322 सिसवा ,बूथ संख्या 33 माधोवनगर, बूथ नम्बर 137 महुअवा शुक्ल ,बूथ नम्बर 21 पर ईवीएम खराब होने की शिकायत सामने आई है, जिससे मतदाताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं गोरखपुर के बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 165 पर ईवीएम में सुबह मतदान शुरू होते ही खराब हो गई. यहां करीब 40 मिनट के इंतजार के बाद दूसरे ईवीएम मशीन से मतदान शुरू किया गया. इसी बूथ पर बसपा प्रत्यासी रामसमुझ मतदाता भी हैं.

इसी तरह से बांसगांव के ही बसौली विधानसभा के बूथ नंबर 278 पर सुबह पहला ईवीएम मशीन खराब हुआ. इसके बाद दूसरा लाया गया लेकिन वो भी नहीं चला. इस पर कई घंटे तक वोटर्स को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा. सपा ने आरोप लगाया है कि मिर्जापुर लोकसभा के मझवां विधानसभा में बूथ संख्या 160 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा स्वयं ही बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान किया जा रहा है.

वहीं एक अन्य पोस्ट में सपा ने आरोप लगाया है कि घोसी लोकसभा के घोसी में सेक्टर 17, बूथ संख्या 83 पर सपा के बूथ एजेंट को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार किए जाने की सूचना है. मिर्जापुर लोकसभा के चुनार विधानसभा में बूथ संख्या 263 पर ईवीएम खराब होने की मिल रही सूचना है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: लालू यादव ने परिवार के साथ डाला वोट, बिहार में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

सपा ने भाजपा पर लगाया ये आरोप

सपा ने वाराणसी लोकसभा के सेवापुरी विधानसभा में बूथ संख्या 68, 68 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदाताओं पर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. सपा की इस पोस्ट पर वाराणसी जिलाधिकारी द्वारा रिप्लाई किया गया है और कहा गया है कि मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के एजेंट से भी वार्ता की गयी जो संतुष्ट है. मौके पर मतदाताओं पर किसी भी पार्टी द्वारा कोई दबाव नही बनाया गया है. उन्होंने ये भी कहा है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मौके पर पहुंच कर जॉच की गयी. मौके पर उपस्थित मतदाताओं का बयान लिया गया. मतदाताओं द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के दबाव नही बनाया जा रहा है. मतदान निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से चल रहा है.

मिर्जापुर में आधे घंटे बाधित रहा मतदान

मीडिया सूत्रों के मुताबिक सोनभद्र जिले के दो दर्जन बूथों पर सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही ईवीएम खराब होने पर मतदान कार्य प्रभावित रहा. हालांकि सेक्टर में स्टेट ईवीएम बदलने में जुटे रहे. रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के छपका बूथ, नगर के पिंक बूथ जीजीआईसी में भी आधे घंटे बाद खराबी बदली गई. वहीं मिर्ज़ापुर में हलिया विकास खंड क्षेत्र के गलरिया प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 134 पर पोलिंग कर्मियों द्वारा ईवीएम- वीवीपैट की गलत सेटिंग के जरिए आधा घंटे मतदान नहीं हो सका. मौके पर पहुंचे क्षेत्र सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित क्षेत्रीय लेखपाल संजीव उपाध्याय ने सुबह 7.30 बजे सही किया. इसके बाद मतदान शुरू हो सका.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

24 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

32 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

48 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

55 minutes ago