देश

हिमाचल प्रदेश के 6 बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव की तारीख में बदलाव का संकेत

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश के 6 बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों की अयोग्यता पर रोक लगाने से साफ इनकार कर किया है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष से विधायकों पर की गई कार्रवाई पर भी जवाब मांगा है. याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने चुनाव की तारीख में बदलाव का संकेत दिया है.

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट मई के दूसरे हफ्ते में फिर से सुनवाई करेगा. हिमाचल प्रदेश राजनीतिक अस्थिरता के बीच सुप्रीम कोर्ट ने आगामी 6 मई तक विधानसभा उप चुनाव पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को नोटिस दिया है. साथ ही इस संबंध में दो हफ्ते (14 दिन) के भीतर जवाब मांगा है.

इस वजह से 6 विधायकों को किया गया था अयोग्य घोषित

जानकारी रहे कि हिमाचल प्रदेश के स्पीकर सतपाल पठानिया ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था. स्पीकर सतपाल पठानिया ने बताया था कि दल-बदल कानून के तहत उन्हें मंत्री हर्षवर्धन के माध्यम से 6 बागी विधायकों की शिकायत मिली थी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया था उसमें चैतन्य शर्मा, सुधीर शर्मा, आईडी लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र राणा और रवि ठाकुर का नाम शामिल है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में विधायकों की अयोग्यता पर कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर रोक नहीं लगा सकता. मगर याचिका पर नोटिस जारी कर सकता है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि जहां तक उप चुनाव का सवाल है उसमें देखा जाएगा कि क्या करना है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि विधानसभा का हिस्सा बनने और वोट देने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दिया, बीजेपी इस जगह से दे सकती है टिकट

यह भी पढ़ें: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, आज ही करना होगा सरेंडर

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

6 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

14 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago