देश

यमुना के बाद अब तबाही मचाने को तैयार हिंडन, पानी में डूबी सैकड़ों गाड़ियां, देखें Viral Video

Noida flood Video: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से तमाम नदियां उफान पर है. यमुना के बाद अब हिंडन नदी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पानी निचले इलाके के साथ-साथ अब रिहायशी इलाकों में भरता जा रहा है. स्थिति को देखते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन-पानी का पुख्ता इंतजाम किया गया है. इस बीच ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि सैकड़ों गाड़ियां पानी में डूब चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: प्यार की ऐसी ‘तालिबानी सजा’! प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने बंधक बनाकर कराया खतना

200 लोगों को निकाला गया बाहर

प्रशासन की टीम ने पांच गांवों से लगभग 200 लोगों को निकाला है. इन लोगों को आश्रय घरों में पहुंचाया जा रहा है. इन सभी लोगों की अच्छे से देखभाल की जा रही है. इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सोमवार को हिंडन नदी से दो लड़कों के शव निकाले. दोनों हिंडन के गहरे पानी में फिसलकर लापता हो गए थे. मृतकों की पहचान आदर्श 18 और कृष 46 के रूप में हुई है. ये बच्चे रविवार को लापता हुए थे.

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (शहर) निपुण अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम ने लंबे बचाव अभियान के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला. अधिकारियों ने आगे कहा कि पहले की तुलना में जलस्तर कम होने के बाद भी बाढ़ का पानी लगातार गांव में प्रवेश कर रहा है. फिलहाल एनडीआरएफ की टीम अटौर नंगला गांव जैसे आसपास के अन्य गांवों में जमा पानी को बाहर निकालने का काम कर रही है.

हम लोगों से घर खाली करने की अपील कर रहे हैं: नोएडा सेंट्रल डीसीपी

नोएडा सेंट्रल के डीसीपी अनिल यादव ने कहा कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से प्रशासन के लोग यहां मौजूद हैं. हम लोगों से घर खाली करने की अपील कर रहे हैं… यहां ओला कंपनी का डंपयार्ड है जहां पुरानी और खराब गाडियों को रखा जाता है. पुलिस प्रशासन द्वारा इनको 2 बार गाडियों को हटाने का नोटिस दिया गया था.आसपास के गांवों को खाली कराया गया है. किसी भी तरह की जनहानि नहीं है. हम इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

32 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

33 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

44 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

45 minutes ago