देश

मल्लिकार्जुन खड़गे ने EVM पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव की मांग की, कहा- चलाएंगे देशव्यापी अभियान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव की मांग की है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं जो कहना चाह रहा हूं उसे हमारे विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मानते हैं. जितनी भी शक्ति लगाकर एससी-एसटी, ओबीसी, गरीब तबके के लोग, छोटे समुदाय के लोग जो अपना वोट दे रहे हैं वो वोट फिजूल जा रहा है. हमको ईवीएम नहीं चाहिए. बैलेट पेपर से वोटिंग होनी चाहिए.

आपको मालूम होगा तुम्हारी हालत क्या है?

उनको वो मशीनें अपने घर में रख लेने दो या पीएम मोदी के घर में रहने दो या अमित शाह के घर में रहने दो. अहमदाबाद में बहुत सारे गोदाम बने हैं, वहां ले जाकर रख लेने दो. हम को बैलेट पेपर पर करो. भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त आपको मालूम होगा तुम्हारी हालत क्या है? कहां खड़े हो, उस वक्त आपको मालूम होगा?

बैलेट पेपर से चुनाव के लिए होगा एक देशव्यापी अभियान

उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी पार्टी के तरफ से एक मुहिम शुरू करनी चाहिए. सभी लोगों को कहना चाहिए, सभी पार्टियों से हम कहेंगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में जैसे भारत जोड़ो यात्रा निकली थी, वैसे ही बैलेट पेपर से चुनाव के लिए एक देशव्यापी अभियान चलाएंगे. बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल खड़ा किया था. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के चुनावी परिणाम देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा जो चाहती थी, वही हुआ है.

ईवीएम को मैनिपुलेट करते हुए यह चुनाव जीता गया

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भाजपा जो चाहती थी, महाराष्ट्र में वही चुनावी परिणाम सामने आए हैं. भाजपा ने महाराष्ट्र में 148 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, इनमें से 132 उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं. ऐसे में अजित पवार और शिवसेना (शिंदे) के बिना ही सरकार बन सकती है.” उन्होंने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि ईवीएम को मैनिपुलेट करते हुए यह चुनाव जीता गया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 minute ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

48 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago