देश

Anju Nasrulla: पाकिस्‍तान भागी अंजू के निकाह पर परिजन खफा, पिता बोले- जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई

Anju Pakistan News: बिना किसी को बताए भारत से पाकिस्‍तान पहुंची ‘अंजू’ नाम की महिला से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पाकिस्‍तानी मीडिया में खबरें आ रही हैं कि अंजू ने वहां एक मुस्लिम पुरुष से निकाह कर लिया है. वो खुद मुसलमान बन गई है और अपना नाम फातिमा रख लिया है. इस बारे में जब ‘अंजू’ के माता-पिता से बात की तो वे गुस्‍सा हो गए. अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने कहा है कि “जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई”.

बता दें कि अंजू का जन्‍म यूपी के एक गांव में हुआ था. अंजू के माता-पिता मध्‍य प्रदेश में रहते हैं. वहीं, अंजू की शादी एक क्रिश्चियन युवक से हुई थी, तब अंजू भी क्रिश्चियन बन गई थी. दोनों को दो संतानें हुईं. हालांकि, अंजू अपने पति से दूर चली गई. कुछ ही दिनों पहले उसने एक वीडियो के जरिए बताया कि वो अब पाकिस्‍तान में है. अब खबर ये आ रही हैं कि उसे वहां एक मुस्लिम युवक पसंद आ गया और वो उसी से मिलने अलवर से पाकिस्तान गई.

नसरुल्‍लाह से निकाह कर बन गई मुसलमान?
पाकिस्‍तान के जियो न्‍यूज के मुताबिक, पाकिस्‍तान में अपने बॉयफ्रेंड नसरुल्‍लाह के पास पहुंची अंजू ने इस्लाम कबूल कर शादी कर ली है. इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उसने अपना नया नाम फातिमा रख लिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी यह दावा किया है कि दोनों ने पेशावर के लोकल कोर्ट में शादी की है. बताया जाता है कि इस समय अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में है.

यह भी पढ़ें— पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू का मुद्दा चर्चा का विषय बना, क्या अंजू और उसके पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला ने वहां शादी कर ली?

अंजू के बारे में मीडियाकर्मियों ने जब उसके पिता से बात की तो उन्‍होंने कहा- जो लड़की घर से चली गई है, वह हमारे लिए मर गई है. अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस बोले- उसके दिमाग में क्या चल रहा है, मुझे क्या पता. उन्‍होंने कहा, ”अंजू अपनी मां को तो कॉल करती है, लेकिन उसकी मुझसे ज्यादा बातचीत नहीं होती है.

अंजू के पिता ने आगे कहा, ‘हमें उससे कोई मतलब नहीं है. न ही हमारी तरफ से कोई दवाब है. मेरी तरफ से न उसपे घर वापस आने का दबाव है और न ही उससे बात करने का इच्‍छुक हूं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

17 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

17 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

17 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

17 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: मिलेंगे तरक्की के नए मौके, लेन-देन में चूक पड़ सकती है भारी; जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत…

18 minutes ago