खेल

IPL में 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, Rajasthan Royals ने 4 गुना अधिक दाम में खरीदा

बिहार के समस्तीपुर जिले के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वह दुनिया की मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल का हिस्सा बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. ‘यह वर्षों की मेहनत का फल है’, आपको क्या बताएं हमने तमाम मुश्किलें उठाई लेकिन कभी वैभव को कोई कमी महसूस नहीं होने दी. ये शब्द वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी के हैं.

13 साल के इस लड़के के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए खर्च किए. इस बात से आपको ये तो अंदाजा लग गया होगा कि आखिर इसमें कुछ तो बात होगी. वैभव को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव था.

समस्तीपुर जिले के मोतीपुर में हुआ जन्म

उनका जन्म समस्तीपुर जिले के मोतीपुर में हुआ. पांच साल की उम्र से ही वैभव को उनके पिता संजीव नेट प्रैक्टिस करवाने लगे. यहां तक की बेटे को ज्यादा परेशानी न हो और कोरोना काल में आई चुनौती को कम करने के लिए वैभव के पिता ने घर पर ही नेट लगवाया. इसके बाद वैभव ने समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया. धीरे-धीरे उम्र के साथ उनका हुनर निखरता गया और ट्रेनिंग बढ़ती गई. वैभव ने पटना के जीसस एकडेमी में मनीष ओझा से भी ट्रेनिंग ली है.

बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं वैभव सूर्यवंशी

जब से राजस्थान रॉयल्स ने सऊदी अरब में सोमवार को आईपीएल 2025 की नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ में खरीदा है, तब से 13 वर्षीय इस खिलाड़ी ने दुनिया भर के क्रिकेट जगत में काफी चर्चा बटोरी है. घरेलू सर्किट में दमदार प्रदर्शन करने के अलावा भारत की अंडर-19 टीम में शामिल होने से पहले सूर्यवंशी ने 2023-24 रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए मुंबई के खिलाफ प्रथम श्रेणी में डेब्यू करके इतिहास रच दिया था. उस समय उनकी उम्र 12 साल और 284 दिन थी. इससे पहले बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने वीनू मांकड ट्रॉफी में राज्य के लिए पांच मैचों में लगभग 400 रन बनाए हैं.

मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया डेब्यू

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से ठीक एक दिन पहले, सूर्यवंशी ने शनिवार को राजस्थान के खिलाफ चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए अपना टी20 डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 6 गेंदों में 13 रन बनाए. जूनियर सर्किट में प्रभाव छोड़ने के बाद, सूर्यवंशी ने अभी तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है. अगर, आईपीएल डेब्यू की बात करे तो यह राजस्थान रॉयल्स पर निर्भर करेगा कि क्या वो इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका देते हैं, क्योंकि आईपीएल में उम्र को लेकर अभी ऐसी कोई परेशानी नहीं है.

पिता की इच्छा: देश का प्रतिनिधित्व करे वैभव

वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया, “अपने बेटे को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए उन्होंने कई परेशानी झेली. लेकिन वैभव में जो क्षमता थी और उनकी क्रिकेट के प्रति भूख देखकर उन्हें हमेशा हिम्मत मिलती रही. एक दौर ऐसा भी आया जब उनके परिवार को आर्थिक परेशानी झेलने के कारण अपनी जमीन का कुछ हिस्सा भी बेचना पड़ा. लेकिन वह पीछे नहीं हटे और बच्चे को कमी खलने नहीं दी. उसके जरूरत की चीजों को हमेशा पूरा किया. अब उनकी ख्वाहिश है कि उनका बेटा भारत के लिए खेले. हालांकि, वह अभी अंडर-19 और एशिया कप भी खेल रहा है. लेकिन वह चाहते हैं कि बहुत जल्द वह भारत के मुख्य टीम का हिस्सा बने और देश का प्रतिनिधित्व करें.”

समस्तीपुर विधायक और आरजेडी नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में खेलने पर खुशी जताते हुए कहा कि ये गर्व की बात है. इसके साथ ही विधायक ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

12 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

18 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

33 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

38 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

45 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago