देश

Mathura: हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह में मांगी हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत, मथुरा में धारा 144 लागू

Mathura: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह परिसर ( Sri Krishna Janmabhoomi-Idgah Complex) में अखिल भारत हिंदू महासभा ने लड्डू गोपाल का 6 दिसंबर को जलाभिषेक और हिंदू चालीसा का पाठ करने की इजाजत मांगी है. हिंदू महासभा ने दावा किया है कि इस परिसर में प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर का गर्भगृह है. जिसको देखते हुए मथुरा प्रशासन ने जिले में बिना अनुमति के किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या धार्मिक संगठन की तरफ से 5 या इससे ज्यादा लोगों के ग्रुप में इकट्ठा होकर सभा, धरना और प्रदर्शन आदि करने पर रोक लगा दी.

प्रशासन के मुताबिक ये रोक अगले साल 28 जनवरी 2023 तक रहेगी. इस पर पुलिस अपनी कड़ी निगरानी बनाए हुए है.

6 दिसंबर को ही जलाभिषेक क्यों ?

बता दें कि 6 दिसंबर को ही बाबरी मस्जिद का विध्वंस किया गया था जिसके बाद पूरे में देश में महौल तनावपूर्ण हो गया था. इसके साथ ही इस साल 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद को ध्वस्त हुए पूरे 30 साल हो जाएंगे और हिंदू महासभा ने इसी दिन ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ करने की इजाजत मांगी है.

जिले में धारा 144 लागू, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

अयोध्या की तरह मथुरा भी एक धार्मिक नगरी है, ये भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है. इसलिए मथुरा प्रशासन इसको लेकर काफी सर्तक है. जिससे किसी भी प्रकार का कोई विवाद ना हो. अखिल भारत हिंदू महासभा के ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान और नगर निकाय संबंधी चुनाव आदि कुछ विशेष गतिविधियों को देखते हुए मथुरा जिले में धारा 144 लगा दी गई है और ये 28 जनवरी 2023 तक लागू रहेगी. मथुरा के DM पुलकित खरे ने आदेश जारी कर कहा है कि राजनीतिक, सामाजिक या धार्मिक संगठन आदि बिना अनुमति के 5 या इससे ज्यादा लोगों का किसी भी प्रकार का जमावड़ा, धरना, प्रदर्शन आदि नहीं कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Gujarat Elections: गुजरात की रैली में मंच पर रो पड़े असदुद्दीन ओवैसी, बोले- मैं तुम्हारे सामने भीख मांगता हूं…

धारा 144 का हुआ उल्लंघन, तो होगी कड़ी कार्रवाई

DM पुलकित खरे ने अपने आदेश में आगे कहा कि किसी के भी धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रति दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने एक वीडियो जारी कर शुक्रवार को जानकारी दी कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से चिट्ठी लिखकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में स्थित शाही ईदगाह में छह दिसंबर को हनुमान चालीसा का पाठ करने की इजाजत मांगी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago