देश

इंडिया गठबंधन से अलग हो सकती है RJD, सीट शेयरिंग पर अटकी बात, 30 सीटों पर तेजस्वी ने ठोका दावा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और एनडीए को सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष इंडिया गठबंधन के मंच पर एक साथ आया था, लेकिन चुनाव से पहले ही एक-एक करके विपक्षी दल अलग हो रहे हैं. पहले अरविंद केजरीवाल, फिर ममता बनर्जी और अब बिहार में आरजेडी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंडिया अलायंस से नाता तोड़ सकता है.

आरजेडी ने इंडिया अलायंस के सामने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी शर्त रख दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव में महागठबंधन 30 सीट चाहता है. कांग्रेस के लिए 7 सीटों का ऑफर है जबकि बाकी की बची 3 सीटें लेफ्ट को देने का फॉर्मूला तय किया गया है.

11 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ना चाहती है

सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस से आरजेडी की अभी तक बात नहीं बनी है. कांग्रेस कम से कम 11 सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ना चाहती है. जबकि आरजेडी इतनी सीटें देने को तैयार नहीं है. अब 16 मार्च को बिहार कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा होने के साथ ही इसे फाइनल स्टेज पर लाने की तैयारी है.

महागठबंधन से अलग हुए नीतीश कुमार

बता दें कि महागठबंधन से नीतीश कुमार अलग होने के बाद एनडीए में शामिल हो गए थे. उन्होंने एनडीए के समर्थन से फिर सरकार बनाई और सीएम पद की शपथ ली थी. नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ने के बाद कहा था कि मेहनत उनकी सरकार कर रही है, लेकिन सारा क्रेडिट सिर्फ तेजस्वी यादव ले रहे हैं. वहीं तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था.

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें

गौरतलब है कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. 2019 के चुनाव में एनडीए ने यहां की 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी. तब नीतीश की जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. जेडीयू को 16, बीजेपी को 17 और एलजेपी को 3 सीटों पर जीत मिली थी. एक सीट पर कांग्रेस जीती थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

6 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

13 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

20 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

37 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

41 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

58 minutes ago