देश

“उनकी गिरफ्तारी उनके कर्मों के कारण हुई है”- बोले अन्ना हजारे

महाराष्ट्र: ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी अब अपनी प्रतिक्रिया दी है. अरविंद केजरीवाल को लेकर अन्ना हजारे ने कहा, “अरविंद केजरीवाल, जिसने मेरे साथ काम किया और शराब के खिलाफ हमने आवाज उठाई थी, वो आज शराब नीति बना रहे हैं. इसका मुझे दुख हुआ. उनकी गिरफ्तारी उनकी कृति के कारण हुई है.”

भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के आंदोलन में हुए थे शामिल केजरीवाल

बता दें कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन में हिस्सा लिया था. वहीं आंदोलन के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई. शराब को लेकर अन्ना हजारे पहले भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल को पत्र लिख चुके हैं. तब उन्होंने शराब नीति को लेकर केजरीवाल को आड़े हाथों लिया था. अन्ना हजारे ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि “वह दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद कर दें.” वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि “उन्होंने स्वराज पुस्तक में बड़ी-बड़ी बातें की थीं, लेकिन उनके आचरण में इसका असर नहीं दिख रहा है. जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उस प्रकार सत्ता का भी नशा होता है. आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गये हो, ऐसा लग रहा है.”

इसे भी पढ़ें: PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे भूटान, राष्ट्रपति जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से करेंगे खास मुलाकात

शराब को लेकर अन्ना ने कही थी यह बात

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शराब की वजह से होने वाले नुकसान को लेकर कहा था कि इससे लोगों की हत्याओं के मामले बढ़ते हैं, महिलाओं पर अत्याचार होता है, इसी कारण मैंने केजरीवाल से शराब नीति को बंद करने की बात की थी, लेकिन अरविंद के दिमाग में मेरी बात नहीं आई और उन्होंने इसे शुरू कर दी. शराब नीति की वजह से ही उन्हें गिरफ्तार किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

2 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

14 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

37 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago