दुनिया

भूटान में पीएम मोदी का भव्य और विशेष स्वागत, युवाओं ने PM के लिखे गीत पर किया गरबा

PM Modi in Bhutan: दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भूटान गए प्रधानमंत्री मोदी का राजधानी थिंपू में भव्य स्वागत किया गया. स्वागत कार्यक्रम में युवाओं ने पीएम मोदी द्वारा लिखे गए गुजराती गीत पर गरबा नृत्य किया. गुजराती लोकनृत्य को और अधिक सुंदर बनाते हुए युवाओं ने वहां की पारंपरिक घाघरा-चोली और कुर्ता पाजामा पहना था. बता दें कि यह कार्यक्रम पीएम मोदी के भारतीय प्रवासियों और भूटान के स्थानीय लोगों के साथ बातचीत के बाद किया गया.

भूटान में गरबा देख मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी

प्रधनमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर आए हुए तमाम लोगों और अधिकारियों का अभिवादन किया. भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खुश नजर आए और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी का भूटान में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे.

1949 में हुई थी दोनों देशों के बीच संधि

भारत और भूटान के बीच आपसी राजनयिक संबंध 1968 में स्थापित किए गए थे. इससे पहले 1949 में दोनों देशों के बीच दोस्ती को लेकर संधि हुई थी. जिसके बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध अनुकरणीय है. भारत ने भूटान की विदेश नीति में कभी दखलंदाजी नहीं की है. 8 लाख की आबादी वाले भूटान की गुटनिरपेक्ष नीति को मानता है.

भूटान के अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रूस के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं. भारत-भूटान में विदेश नीति, सुरक्षा और व्यापार को लेकर 1949 में संधि हुई थी. हालांकि 2007 में विदेश नीति का प्रावधान हटा दिया गया. जिसके बाद अब भारत, भूटान का सबसे बड़ा आर्थिक और राजनयिक साथी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के CM केजरीवाल की आज कोर्ट में पेशी, राहुल गांधी ने परिवार वालों से की फोन से बात, आज कर सकते हैं मुलाकात

यह भी पढ़ें: भोजशाला विवाद के बीच ASI का सर्वेक्षण शुरू, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Dipesh Thakur

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

12 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

18 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

23 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

24 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

42 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

47 minutes ago