वीडियो ग्रैब
Holi-2024: होली को लेकर धर्मनगरी मथुरा में बसंत पंचमी से ही रंग बरसना शुरू हो जाता है और यहां पर 40 दिन का रंग उत्सव मनाया जाता है जो कि होली के दिन यानी रंगपंचमी के बाद ही समाप्त होता है. देश-विदेश से लोग कान्हा के साथ में होली के लिए यहां पहुंचते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पारम्परिक रूप से होली खेलते हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस तीर्थनगरी में अश्लीलता का खेल खेलने से भी नहीं हिचकते.
ताजा खबर यहां के छटीकरा मार्ग स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट से सामने आई है जहां पर अय्याश लोगों ने जमकर सनातनी परंपराओं को तार-तार किया और होली समारोह के नाम पर अर्धनग्न विदेशी बालाओं को नचाया व जमकर जाम छलकाया. और तो और इस अश्लीलता का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दिया. इसको लेकर लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं और धर्मनगरी को बदनाम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं. तो वहीं पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की जानकारी न होना बताया है.
खबरों के मुताबिक दो दिन पहले यानी 21 मार्च को ओमैक्स में होली के नाम पर कुछ बिल्डरों ने बैचलर पार्टी का आयोजन किया जिसमें विदेशी लड़कियों को जमकर नचाया और जाम भी छलकाया. सूत्रों का यह भी कहा है कि इस पार्टी में मथुरा जनपद के नामचीन बिल्डर शामिल हुए और इस इवेंट का नाम होली मिलन समारोह रखा गया, जिसमें होली के रंगों के अलावा और सब कुछ था, यानी शराब और शबाब. विदेशी बालाओं पर लाखों रुपए उड़ाए गए. पार्टी की थीम काकटेल थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विदेशी बालाएं अर्धनग्न होकर नाचती दिख रही हैं और लोग पैसे उड़ाते हुए उनके आस-पास बलखाते दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो को लेकर कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने कहा, आवासीय अपार्टमेंट में होली पार्टी के ओयाजन की कोई जानकारी नहीं है. दो दिन बाद एक पार्टी होने की सूचना मिली थी. इस संबंध में आयोजकों को बिना किसी स्वीकृति के न करने की चेतावनी दी गई है. अगर इस सम्बंध में कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…