देश

SDM Jyoti Maurya मामले में होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे पर गिरी गाज, सभी आरोपों की जांच के बाद सस्पेंड

SDM Jyoti Maurya मामले में होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) को सस्पेंड कर दिया गया है. विभागीय जांच के बाद मनीष के खिलाफ कार्रवाई की गई है. डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में मनीष दुबे को दोषी करार दिया था. बता दें कि ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच बवाल दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. जांच में पाया गया कि मनीष दुबे ने ज्योति के पति आलोक को जान से मारने की धमकी दी थी.

आलोक ने लगाए हैं पत्नी पर आरोप

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आलोक मौर्या ने एक वीडियो में मनीष दुबे और अपनी पत्नी ज्योति मौर्या के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था. मामला फैमली कोर्ट तक पहुंच गई. हालांकि, ज्योति अदालत नहीं पहुंची. बाद में वकील ने अदालत में माफी की अर्जी डाली. बेवफाई, जान से मारने की धमकी और बहुत कुछ से भरपूर, एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद के बीच आलोक ने कहा कि वह अपने बच्चों की खातिर समझौता करने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को मिल गया नया ‘घर’, इस बड़े नेता के आवास में होंगे शिफ्ट, मोदी सरनेम मामले में सांसदी जाने के बाद हुए थे बेघर

आलोक के समर्थन में आया गुलाबी गैंग

महोबा का गुलाबी गैंग पहले से ही मशहूर है. इस गैंग ने ऐलान कर दिया है कि अगर ज्योति मौर्य और मनीष दुबे को सस्पेंड नहीं किया गया तो गुलाबी गैंग की महिलाएं उनके दफ्तर में डंडा ठोकेंगी कि उसका जीना हराम हो जाएगा. इससे पहले गुलाबी गैंग की महिलाएं मनीष के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.

बताते चलें कि ज्योति मौर्य ने पति आलोक कुमार मौर्या और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है. दोनों की साल 2010 में शादी हुई थी और बाद में 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्य का चयन हुआ. ज्योति मौर्य ने एसडीएम के पद पर 16 वी रैंक हासिल की थी. ज्योति मौर्य इनदिनों बरेली में चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

5 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

22 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

38 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

52 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago