गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
सीबीआई दिल्ली पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत देते पकड़ा (फोटो ट्विटर)
Delhi police: दिल्ली पुलिस के दो हेड कॉन्सटेबलों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. सीबीआई (CBI) ने रेड मारते हुए दो पुलिसकर्मियों को पकड़ा है. अवैध पार्किंग को लेकर इन पुलिसवालों ने 50 हजार की रिश्वत ली थी. इसका वीडियो भी सामने आया है. घटना मंगोलपुरी इलाके की है. शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर सीबीआई ने यहा रेड मारी थी. जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने शिकायतकर्ताओं के साथ मिलकर यह ट्रैप बनाया था. सीबीआई द्वारा रेड मारने से इलाके में हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस के जिन सिपाहियों की गिरफ्तारी हुई है उनकी पहचान भीम और अक्षय के रूप में हुई है. दोनों ही हेड कॉन्स्टेबल हैं और मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन पर इनकी तैनाती है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है. एक जगह दो कुछ पुलिसकर्मी खड़े हुए है, जिसके बाद कुछ ही दूर चलकर एक पुलिस वाला बाइक वाले के पास है. जहां पैसों को लेकर लेनदेन हो रहा है. इस दौरान एक सीबीआई के अधिकारी ने उसे पकड़ लिया. पहले तो पुलिसकर्मी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सीबीआई की टीम ने उसे पकड़ लिया.
इस पूरा घटना पर सीबीआई का बयान भी सामने आया है, जिसमें बताया गया कि उन्हें 10 जुलाई को एक शख्स से शिकायत मिली थी. शिकायतकर्ता मंगोलपुरी के ‘के-ब्लॉक’ की एलएससी मार्केट में ई-रिक्शा चार्जिंग की दुकान चलाता है. सीबीआई ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
दुकानदार ने अपनी शिकायत में बताया कि 7 जुलाई को दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने उन्हें धमकाया कि अगर वह 50 हजार नहीं देगा तो वह उसकी दुकान नहीं चलने देगा और पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ लिया. हालांकि, सिपाही भीम ने भागने की भी कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया. यह पूरा मामला CCTV में कैद हो गया.
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…