खेल

West Indies vs India, 1st Test: यशस्वी जायसवाल पर होंगी नजरें, ईशान का दावा भी मजबूत, डोमिनिका में विंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया

West Indies vs India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से डोमिनिका में टेस्ट मैच खेला जाएगा. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे का आगाज कर रही है. भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. ODI में वेस्टइंडीज की टीम का हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और यह टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई. ऐसे में भारत का पलड़ा जाहिर तौर पर भारी माना जा रहा है. हालांकि, भारतीय टीम ने कई युवा चेहरे हैं, जिनमें आईपीएल में धमाल मचाने वाले यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ जायसवाल का डेब्यू पक्का माना जा रहा है और वे कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं. वहीं शुभमन गिल नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ी के बाहर होने के बाद युवा बल्लबाजों पर एक जिम्मेदारी भी होगी. वहीं विकेट कीपिंग में बात करें तो ईशान किशन का दावा ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है. ईशान के प्लेइंग 11 में खेलने की स्थिति में कोना भरत को बाहर बैठना होगा.

गिल के बाद विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे मध्य क्रम को मजबूती देने का काम करेंगे. वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी टीम के लिए अहम कड़ी होंगे. गेंदबाजी की बात करें तो खिलाड़ियों की चोट टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. जसप्रीत बुमराह के चोट के कारण बाहर होने और मोहम्मद शमी को आराम दिए जाने के कारण गेंदबाजी जरूरत अपेक्षित कमजोर नजर आती है.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, श्रीलंका में होगी दोनों देशों के बीच भिड़ंत, PCB को एक और झटका

जयदेव उनादकट को मिल सकता है मौका

तेज गेंदबाजी में जहां सिराज और शार्दूल विकल्प हैं, वहीं नवदीप सैनी और मुकेश कुमार के ऊपर जयदेव उनादकट को तरजीह दी जा सकती है. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम की बात करें तो टीम ने रोस्टन चेज जैसे खिलाड़ी को बाहर कर दिया है और उनकी जगह एलिक अथानाजे को बुलाया है. ब्रेथवेट और ब्लैकवुड के साथ टी. चंद्रपॉल बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. साथ ही गेंदबाजी में जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वॉरिकन भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

52 seconds ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

47 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago