गृहमंत्री अमित शाह, (फाइल फोटो-ANI)
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) के समापन समारोह में हिस्सा लिया. तमिलनाडु की परंपराओं व संस्कृति से वाराणसी के जुड़ाव को प्रदर्शित कर रहे काशी तमिल संगमम के मास पर्यंत यात्रा पर शुक्रवार को विराम लग गया.
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एंफीथिएटर मैदान में आयोजित समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), तमिलनाडु के राज्यपाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री समेत कई नेता मौजूद हैं.
इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आज PM मोदी के काशी तमिल संगमम् (Kashi Tamil Sangamam) की कल्पना की पूर्णाहुति होने जा रही है. ये भारतीय संस्कृति के दो उटुंग शिखर तमिलनाडु की संस्कृति, दर्शन, भाषा, कला, ज्ञान और विश्व में जिसकी मान्यता है ऐसी काशी की सांस्कृतिक विरासत के मिलन की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृतियों को जोड़ने का प्रयास नहीं हुआ था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है और तमिलनाडु भी इन सभी समानताओं को लेकर कला, संस्कृति, ज्ञान की उस प्राचीनतम परंपराओं का नेतृत्व करता है. उन्होंने कहा कि इन दोनों परंपराओं का काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) के माध्यम से अद्भुत संजोग एक नए संगम का निर्माण करता है जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करता है.
ये भी पढ़ें : Tawang Face off: जब तक मोदी सरकार है, भारत की एक इंच जमीन कोई हड़प नहीं सकता, तवांग झड़प पर बोले गृह मंत्री अमित शाह
यूपी की सियासी नब्ज पर खास पकड़ रखने वाले गृहमंत्री अमित शाह निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच वाराणसी पहुंचे हैं. निकाय चुनाव के बीच गृहमंत्री का बनारस आना काफी अहम है. इस दौरान महापौर के टिकट को लेकर संशय खत्म होने के आसार हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि गृहमंत्री की मौजूदगी में महापौर के लिए पार्टी का चेहरा तय हो जाएगा. इसके बाद संगठन की ओर से नाम की घोषणा की जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…