देश

Haryana News: लव जिहाद पर हरियाणा में बना कानून, ऑब्जरवेशन की वजह से हुई देरी, विधानसभा में जल्द होगा पेश, बोले- गृहमंत्री अनिल विज

Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में लव जिहाद पर कानून बन चुका हैं. इसके नियम बनाए जा रहे हैं और इस बार विधानसभा में इसे पेश भी किया जाएगा. गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरकोका (हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) का केंद्र ने पूर्व में कुछ आब्जेक्शन लगाकर वापिस भेजा था, मगर इन आब्जेक्शन को सही कर अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा.

वहीं, पंजाब में राकेट लांचर हमले के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम हमेशा अलर्ट पर रहते हैं और समय-समय पर अभियान भी चलाते हैं. कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन क्लीन हरियाणा में चलाया. जिसमें काफी मात्रा में कैप्सूल, हथियार और अन्य अपराधिक सामान बरामद किया है. समय-समय पर ऐसे अभियान चलाते हैं जिससे हमारी पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रहती है.

हरियाणा में राहुल का होगा स्वागत- अनिल विज

हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा में स्वागत है. उनकी भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से जो करना है, वो हरियाणा में किया जाएगा. वहीं, गृह मंत्री विज ने राहुल गांधी के युवाओं की बेरोजगारी को लेकर किए गए ट्वीट पर पलटवार किया. राहुल से सलाव करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में 50-60 साल देश पर जिन्होंने राज किया है, वो सरकार दोषी है और उन्होंने भावी-पीढ़ियों के बारे क्यों नहीं सोचा? क्यों देश को मुफ्तखोरियों की योजनाओं में डाला. पहले उन्हें ये सोचना चाहिए फिर कुछ कहना चाहिए.

पुलिसकर्मियों की प्रमोशन का मसला जल्द होगा हल

गृह मत्री अनिल विज ने अंबाला रेंज के पुलिसकर्मियों की प्रोमोशन के मामले में कहा कि ये बहुत बड़ा मामला है कि अंबाला रेंज के पुलिसकर्मी प्रोमोशन में बहुत पीछे रह गए है. अंबाला का भर्ती हुआ और उसी तारीख का गुरुग्राम का भर्ती हुआ पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर बन गया और अंबाला का हवलदार ही है. विज ने कहा कि इस मसले का हल किया जायेगा.

ये भी पढ़ें : Abu Azmi: ‘लव जिहाद’ शब्द से जिहाद को दूर करें, मैं उनको इस पर कुछ अच्छी किताबें…फडणवीस के लव जिहाद कानून वाले बयान पर अबू आजमी का पलटवार

सिंघु बॉर्डर पर किसानो के प्रदर्शन को लेकर मंत्री विज ने कहा कि अपनी आवाज उठाने और आंदोलन करने का सभी को हक है. किसान सरकार के सामने अपनी बात रख रहे है और सरकार भी गंभीरता से विचार-विमर्श कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

3 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

7 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

9 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

16 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

23 minutes ago