नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस
Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक नया मोड़ आ गया है. बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस सुकेश चंद्रशेखर केस के कारण एक दूसरे के खिलाफ हो गई हैं. स्थिति ये हो गई है कि नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के खिलाफ मानहानि याचिका दायर कर दिया है.
नोरा फतेही ने कहा कि उनका सुकेश चंद्रशेखर से सीधे कोई संपर्क नहीं था और वो उसे उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए ही जानती थीं. नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने का खंडन किया है. नोरा का कहना है कि मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी रेप्यूटेशन को ठेस पहुंची है.
नोरा फतेही ने कहा कि जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए आपराधिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की हैं. जिससे नाराज होकर नोरा ने दिल्ली कोर्ट में जैकलीन फर्नांडिस और कई मीडिया कंपनियों के खिलाफ मानहानि केस किया है.
नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ 200 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा किया, आरोप लगाया गया कि जैकलीन ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से झूठे बयान दिए. ईडी ने दोनों से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) मामले में पूछताछ की थी. जैकलीन को इस मामले में चार्जशीट किया गया.
मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में ईडी के निशाने पर जैकलीन और नोरा दोनों हैं. इस केस की जांच के लिए ईडी ने दोनों ही एक्ट्रेसेस से कई बार पूछताछ कर चुकी है. नोरा फतेही पर भी सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेने का आरोप है. हालांकि नोरा ने हर बार पूछताछ में इन आरोपों को गलत ही बताया है.
ये भी पढ़ें : Money Laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी
आरोप है कि सुकेश ने नोरा के जीजा बॉबी को बीएमडब्लू कार गिफ्ट की थी. हालांकि जांच में ये सामने आया था कि सुकेश ने कार ऑफर जरूर की थी. मगर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कार लेने से मना कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…