देश

UP News: प्रतापगढ़-लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर भीषण हादसा, टैंकर-टेंपो की टक्कर में मासूम बच्ची समेत 9 की मौत, सीएम योगी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

सुनील सोमवंशी

UP News: प्रतापगढ़/लखनऊ वाराणसी हाइवे पर सोमवार को भीषण हादसे में मासूम बच्ची, तीन महिलाओं समेत 9 की मौत के बाद कोहराम मच गया है. टैंकर और टेंपो की टक्कर में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है और उनकी पहचान की जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख एवं गंभीर घायलों को पचास हज़ार रु की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें- Delhi Heavy Rains: ‘दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात नहीं, लेकिन अगर….’, भारी बारिश के बीच CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक, बोले- उंगली उठाने का समय नहीं

जानकारी सामने आ रही है कि टैंकर ने सवारियों से भरी टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें मासूम बच्ची के साथ ही तीन महिलाओं समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 5 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. एएसपी विद्यासागर मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं. ये मामला लीलापुर थाना के मोहनगंज का है.

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और डॉक्टरों को घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया है. साथ ही प्रशासन से पूरे मामले की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं. वहीं पुलिस घायलों की शिनाख्त करने के लिए पूछताछ कर रही है. खबर लिखे जाने तक घायलों व मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

जिलाधिकारी ने दी पूरी जानकारी

जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. सूचना के अनुसार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी को मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना अंतर्गत मोहनगंज इलाके में आज भीषण सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरे टेंपो को तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और सभी की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. टेंपो प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा था और उसमें 14 लोग सवार थे.

जबकि गैस से भरा हुआ टैंकर मोहनगंज की तरफ से लखनऊ की तरफ जा रहा था. अनियंत्रित होकर पलटने से गैस लीक होने लगी जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को रोक दिया. ट्रैफिक रोकने के पश्चात पुलिस ने सभी घायलों को हॉस्पिटल भेजने का कार्य शुरू कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

17 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

42 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

53 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago