फोटो सोशल मीडिया
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार होने वाला परिवार दिल्ली में रहता है, लेकिन वे लोग झारखंड के रहने वाले हैं. इको कार सवार शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए जा रहे थे. तभी हादसे का शिकार हुए.
घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके से सामने आई है. यहां शुक्रवार की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते वक्त करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए हैं, जिनकी हालत गम्भीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक हादसा जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है. हादसे में घायल सभी लोगों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें- MP Election 2023: “दूसरे धर्म पर बोलेंगे तो सर तन से जुदा हो जाएगा”, नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
38 साल के उपेंद्र बैठा, बिजेंद्र बैठा (36), कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा (30), ज्योती बैठा (12), सुरेश बैठा (45) की इस हादसे में मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक ये सभी मूल रूप से झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहने वाले थे, जो कि दिल्ली में निवास कर रहे थे.
16 वर्षीय सूरज बैठा, आयुष बैठा (08),आर्यन बैठा (10) गम्भीर रूप से घायल हैं और इन सभी का इलाज अस्पलात में चल रहा है. दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस पूरी घटना को लेकर ग्रेटर नोए़डा के एडीसीपी अशोक कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि कार में कुल 8 लोग सवार थे जो कि दिल्ली से झारखंड के लिए जा रहे थे. सभी एक ही परिवार के थे. मामले की जांच जारी है. सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…