देश

दिल्ली में श्रद्धा वालकर जैसी खौफनाक वारदात, लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के बाद शव को छिपाया ढाबे के फ्रिज में

New Delhi: दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसी एक और खौफनाक वारदात सामने आई है. राजधानी के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में उसी तर्ज पर एक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की उसी बेरहमी से हत्या कर दी है. शव को भी उसी तरह फ्रिज में छिपा दिया गया. हालांंकि वह बॉडी को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हत्या के बाद कर ली दूसरी शादी

24 वर्षीय इस युवक द्वारा कथित तौर पर मोबाइल फोन केबल से अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी वह युवक साहिल गहलोत (24) की शादी तय होने पर उसे तोड़ने का दबाव बना रही थी. इसे लेकर दोनों में बहस भी हुई थी. साहिल की शादी उसके परिवार वालों ने कहीं और तय कर दी थी.

इसे भी पढ़ें: युवक ने लिया देसी शराब पीने का चैलेंज, ओवरडोज से मौत

रेफ्रिजरेटर में शव को रखा

इस बात पर 9 फरवरी को निक्की और साहिल के बीच बहस हुई. इसके बाद युवक ने निक्की की हत्या कर दी और शव को ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया.

पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक ढाबे के रेफ्रिजरेटर में फेंक दिया. मृतका निक्की यादव लॉकडाउन खत्म होने के बाद से द्वारका के पास किराए के मकान में आरोपी साहिल गहलोत के साथ रह रही थी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि निक्की यादव के परिवार ने पहले से उसकी कोई गुमशुदगी या किसी अन्य तरह की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी.

युवक को किया गया गिरफ्तार

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि मामले में पुलिस की एक टीम ने आरोपी साहिल गहलोत को मंगलवार सुबह दिल्ली के कैर गांव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है. उनका कहना है कि “उसने 9-10 फरवरी की रात को अपनी सफेद वर्ना कार में अपने मोबाइल फोन के डेटा केबल से उसका गला घोंट दिया था. निक्की की हत्या के बाद उसने 10 फरवरी को एक और महिला से शादी कर ली.

यह भी दखें-

Rohit Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago