देश

UP News: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार के उड़े परखच्चे, भाजपा नेता समेत तीन की मौत, दो घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के शाहजहांपुर हरदोई स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार पांचों लोगों को पास के ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहाँ रास्ते में एक और घायल ने दम तोड़ दिया.

जानकारी सामने आ रही है कि घायलों में एक का इलाज लखनऊ और एक को इलाज के लिए हरदोई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

ये भीषण सड़क हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई शाहजहांपुर राज्यमार्ग के चौपाल सागर के पास देर रात हुआ था. जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा नेता अरुण कुमार गुप्ता के साथ कार में सवार होकर चार लोग कहीं जा रहे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर देहात कोतवाली पुलिस पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर पांचों घायलों को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. पुलिस के मुताबिक यहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था और एक घायल को भर्ती कर लिया था.

ये भी पढ़ें- AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित, पूरे मानसून सत्र तक सदन से रहेंगे दूर, कार्यवाही में बाधा पैदा करने पर एक्शन

सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि लखनऊ जाते समय दो घायलों में से एक घायल ने लखनऊ के मलिहाबाद के पास दम तोड़ दिया था. वहीं दूसरे घायल को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. उन्होंने आगे बताया कि हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती घायल को परिजनों द्वारा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करा लिया गया है. मीडिया से बात करते हुए सीओ सिटी ने कहा कि हादसा इतना भीषण था कि कार के पेड़ से टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए. उन्होंने बताया कि मृतकों में अरुण कुमार गुप्ता, गोलू गुप्ता एवं राज सिंह का नाम शामिल है. सीओ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मृतक अरुण कुमार गुप्ता भाजपा नेता थे. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

5 minutes ago

राजधानी रांची में 1400 करोड़ की विकास योजनाएं 3 साल से ठप: टेंडर के बाद भी काम जीरो, BJP ने सरकार पर लगाया ये आरोप

RANCHI INFRASTRUCTURE CRUNCH: झारखंड की राजधानी रांची में बुनियादी ढांचे से जुड़ी 1400 करोड़ रुपये…

45 minutes ago

गुजरात में दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी! अडानी और CMA CGM की साझेदारी से सड़कों पर उतरेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक्स

गुजरात के वापी स्थित तुम्ब कंटेनर डिपो से अब इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए कंटेनरों की…

51 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की दिवाली होगी रोशन! मोदी सरकार ने दी 78 दिनों के बोनस को मंजूरी, खाते में आएंगे इतने रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए…

1 hour ago

एनालॉग पनीर को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार और FSSAI को हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'एनालॉग पनीर' (नॉन-डेयरी पनीर) के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार…

1 hour ago